फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies: When, Where and how to watch live streaming of third odi

INDvWI: क्या वेस्टइंडीज से लगातार 10वीं सीरीज जीत पाएगा भारत? कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Sat, 21 Dec 2019 04:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 21 Dec 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
India vs West Indies: When, Where and how to watch live streaming of third odi
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

आत्मविश्वास से भरी भारतीय क्रिकेट टीम की निगाहें रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 10वीं सीरीज जीत पर होगी। वेस्टइंडीज ने चेन्नई ने पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन भारत ने विशाखानपट्टनम में दूसरा मैच उसी अंदाज में जीतकर वापसी की। ऐसे में कटक में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी एकदिवसीय को जीतकर विराट सेना अपना यह सपना पूरा कर सकती है। आइए अब आपको बताते हैं कब, कहां और कैसे देखें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग...

विज्ञापन

कहां खेला जाएगा मैच?

यह मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। विशाखापट्टनम की तरह इस पिच पर भी बल्लेबाजों को मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब और कितने बजे से खेला जाएगा मैच?

टॉस दोपहर 1 बजे होगा। मैच की पहली गेंद 01.30 बजे फेंकी जाएगी। वेस्टइंडीज टीम इस प्रयास में होगी कि भारत से 13 साल बाद कोई द्विपक्षीय श्रृंखला जीत सके। मार्च में ऑस्ट्रेलिया से द्विपक्षीय श्रृंखला हारी भारतीय टीम ने पिछले 15 साल में लगातार दो द्विपक्षीय श्रृंखलाएं नहीं गंवाई है।

विज्ञापन

कैसे देखें LIVE प्रसारण?

मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1/ स्टार स्पोर्ट्स 1 HD पर होगा। हिंदी कमेंट्री के लिए स्टार स्पोर्ट्स 3/ स्टार स्पोर्ट्स 3 HD पर होगा। पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर नजर बनाए रखें।

दोनों टीम इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर।

वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सुनील अंबरीश, शाई होप, खैरी पियरे, रोस्टन चेस, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉट्रेल, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, शिमरान हेटमेयर, एविन लुईस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पाल और हेडन वाल्श जूनियर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed