फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs west indies third t20i chepauk stadium chennai match preview

विंडीज का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान संभालेगी रोहित ब्रिगेड, बेंच स्ट्रैंथ को आजमाने का मौका

Sat, 10 Nov 2018 01:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
india vs west indies third t20i chepauk stadium chennai match preview
rohit sharma

टीम इंडिया की नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत के साथ क्लीन स्वीप पर टिकी होंगी, जबकि मेजबान टीम अपनी बेंच स्ट्रैंथ को भी आजमाना चाहेगी। चेन्नई के क्रिकेट के दीवाने प्रशंसकों को हालांकि अपने पसंदीदा महेंद्र सिंह धोनी की कमी खलेगी, जो टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।

विज्ञापन


कप्तान रोहित शर्मा के शानदार शतक की बदौलत लखनऊ में ही 2-0 की अजय बढ़त लेने के बाद मेजबान टीम श्रेयस अय्यर, एमएस वॉशिंगटन सुंदर और शाहबाज नदीम को आस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले मौका देना चाहेगी। 
विज्ञापन


चयनकर्ताओं ने रविवार को होने वाले मैच से तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव तथा चाइनामैन कुलदीप यादव को आराम देने का फैसला किया है, जिससे कि आस्ट्रेलिया दौरे से पहले वे अपनी सर्वश्रेष्ठ फिटनेस हासिल कर सकें। तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के मैचों में चेपॉक की पिच धीमी रही है, लेकिन रविवार के मैच के लिए तैयार की गई पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। लखनऊ टी20 के दौरान कप्तान रोहित शानदार लय में दिखे, लेकिन वेस्टइंडीज की गेंदबाजी में निरंतरता की कमी के बावजूद अन्य बल्लेबाज उम्दा योगदान देने में विफल रहे हैं। कप्तान के ओपनिंग जोड़ीदार शिखर धवन, लोकेश राहुल और ऋषभ पंत आस्ट्रेलिया दौरे से पहले इस मैच में रन जुटाना चाहेंगे।

स्थानीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने कम स्कोर वाले पहले टी20 में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और वह घरेलू दर्शकों के सामने एक बार फिर अच्छी पारी खेलना चाहेंगे। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को लगातार परेशान करने वाले बुमराह और कुलदीप को आराम दिए जाने के बाद जल्द विकेट चटकाने की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार और युवा खलील अहमद की तेज गेंदबाजी जोड़ी पर होगी।

वेस्टइंडीज को सता रही ये समस्या

india vs west indies third t20i chepauk stadium chennai match preview
टीम इंडिया

कुलदीप की गैरमौजूदगी में स्पिन विभाग में युजवेंद्र की वापसी हो सकती है जबकि क्रुणाल पांड्या के पास अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की प्रभावी शुरुआत को आगे बढ़ाने का मौका होगा। हालांकि, यह देखना होगा कि टीम प्रबंधन चेन्नई के वॉशिंगटन सुंदर को अय्यर के साथ मौका देता है या नहीं। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत को प्रभावी टक्कर देने के बाद वेस्टइंडीज की टीम टी20 में पूरी तरह से नाकाम रही है। 

नियमित सलामी बल्लेबाजों (क्रिस गेल और एविन लुईस) की गैरमौजूदगी और शीर्ष में संयोजन के साथ छेड़छाड़ से भी टीम को नुकसान उठाना पड़ा है। कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने स्वीकार किया है कि उन्हें उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ ही सीरीज का अंत सांत्वना भरी जीत के साथ करना होगा। किरोन पोलार्ड, डेरेन ब्रावो और दिनेश रामदीन जैसे अनुभवी खिलाड़ी नाकाम रहे हैं जबकि ऊपरी क्रम में मौका दिए जाने के बाद शिमरोन हेटमायर भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।

गेंदबाजों में ओशाने थॉमस ने अपनी गति और विकेट हासिल करने की क्षमता से प्रभावित किया है, लेकिन अन्य गेंदबाजों से उन्हें सहयोग नहीं मिला है। कोलकाता में आईसीसी विश्व टी20 के फाइनल में बेन स्टोक्स पर लगातार चार छक्कों के साथ वेस्टइंडीज को खिताब जिताने वाले कप्तान ब्रेथवेट अपने खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन से प्रेरित करने की कोशिश करेंगे।

टीमें इस प्रकार हैं:

india vs west indies third t20i chepauk stadium chennai match preview
rohit sharma 100

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, शाहबाज नदीम और सिद्धार्थ कौल।

वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर, शाई होप, ओबेड मैकॉय, कीमो पाल, खेरी पियरे, किरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, दिनेश रामदीन, शेरफेन रदरफोर्ड और ओशाने थॉमस में से।

समय: मैच शाम सात बजे शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed