{"_id":"5bbdd0ff867a55285e428050","slug":"india-vs-west-indies-t20-series-cancelled-before-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 विश्वकप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर, वजह है वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 विश्वकप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर, वजह है वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज में अगले महीने से होने वाले टी-20 विश्व कप से ठीक पहले भारत को वेस्टइंडीज के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी थी, लेकिन अब सीरीज रद्द होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की तरफ से अभी तक सीरीज रद्द होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
सूत्रों सेम मिली जानकारी के अनुसार वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने वित्तीय संकटों का हवाला देते हुए सीरीज रद्द करन का फैसला लिया है। वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम के लिए विंडीज के हालात में खुद को ढालने के लिए ये अच्छा मौका था। गौरतलब है कि इस साल जुलाई में ही बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के सामने उसके घरेलू मैदान पर तीन टी-20 मुकाबलों की द्विपक्षीय सीरीज कराने का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन
महिला टी-20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज में 9 से 24 नवंबर के बीच खेला जाएगा। इससे पहले तीन से सात नवंबर के बीच अभ्यास मैच होने हैं। भारतीय टीम पहला अभ्यास मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ 4 को जबकि दूसरा इंग्लैंड के खिलाफ 7 नवंबर को खेलेगी। सीरीज का प्रस्ताव आखिरी वक्त और आईसीसी महिला चैंपियनशिप के कार्यक्रम से बाहर था, इसलिए बीसीसीआई ने सितंबर के आखिरी में केवल वर्ल्ड कप टी-20 के लिए ही खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन
हालांकि, 2017-20 के बीच वेस्टइंडीज को भारत की मेजबानी में सीरीज खेलनी है, लेकिन इसका औपचारिक कार्यक्रम अभी तैयार किया जाना बाकी है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, मिताली राज, वेदा कृष्णमूर्ति और एकता बिष्ट को ही वेस्टइंडीज में खेलने का अनुभव है। भारतीय टीम ने 2012 में वेस्टइंडीज का दौरा किया था।