फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs west indies second t20i indias predicted eleven

विंडीज के खिलाफ सीरीज जीत टीम इंडिया का लक्ष्य, प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बड़ा बदलाव

Tue, 06 Nov 2018 08:10 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Nov 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
india vs west indies second t20i indias predicted eleven
team india

रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में धमाकेदार आगाज किया। सीरीज के पहले मैच में भारत ने विंडीज को पांच विकेट से मात दी। वर्ल्ड टी20 चैंपियन विंडीज टीम पहले मैच में बेरंग दिखी, लेकिन वह दूसरे मैच में कमाल कर सकती है। टीम इंडिया को इससे अलर्ट रहते हुए दूसरे मैच के लिए अंतिम एकादश में बदलाव करना पड़ सकता है। चलिए गौर करते हैं कि दूसरे टी20 में रोहित किस टीम के साथ मैदान संभाल सकते हैं:

विज्ञापन

ओपनर्स - रोहित शर्मा और शिखर धवन

india vs west indies second t20i indias predicted eleven
rohit sharma

रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी पहले मैच में कोई कमाल नहीं कर सकी। कप्तान रोहित सिर्फ 6 रन बना सके जबकि धवन केवल 3 रन पर आउट हुए। दोनों को ओशेन थॉमस ने आउट किया था। अब रोहित और धवन दूसरे टी20 में धमाकेदार शुरुआत करना चाहेंगे ताकि टीम इंडिया को मुकाबला जीतने में मदद मिले। धवन से जरूर बड़ी पारी की उम्मीद है क्योंकि वह वन-डे सीरीज में भी फ्लॉप रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर - केएल राहुल, ऋषभ पंत और मनीष पांडे

india vs west indies second t20i indias predicted eleven
केएल राहुल

राहुल को विंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला। बहरहाल, पहले टी20 में उन्होंने 22 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 16 रन की पारी खेली। राहुल तेजतर्रार पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं और टीम को उम्मीद रहेगी कि वह बड़ी पारी खेलकर अपनी उपयोगिता साबित करें। ऐसा ही हाल ऋषभ पंत और मनीष पांडे का भी है। दोनों पहले मैच में कुछ खास नहीं कर सके। पंत 1 रन बनाकर आउट हुए जबकि पांडे ने 24 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 19 रन की धीमी पारी खेली थी।

विज्ञापन

विकेटकीपर - दिनेश कार्तिक

india vs west indies second t20i indias predicted eleven
dinesh karthik

दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर दर्शाया कि उनमें मैच विजेता बनने की काबिलियत है। पहले मैच में 110 रन के आसान लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया ने केवल 45 रन पर शीर्ष चार विकेट गंवा दिए थे। तब कार्तिक ने भारतीय पारी को संभाला और क्रुणाल पांड्या के साथ टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगाई।

ऑलराउंडर और स्पिनर - क्रुणाल पांड्या और कुलदीप यादव

india vs west indies second t20i indias predicted eleven
गेंदबाज कुलदीप यादव

क्रुणाल पांड्या ने विंडीज के खिलाफ ड्रीम डेब्यू किया। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए एक विकेट झटका जबकि बल्लेबाजी में मैच विजयी पारी खेली। पांड्या ने केवल 9 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 21 रन बनाए थे। टीम को उनसे इसी प्रकार के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। 

कुलदीप यादव ने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर के अपने कोटे में 13 रन देकर तीन विकेट झटके। यादव को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था। अब टीम को उनसे इसी प्रकार की गेंदबाजी होगी ताकि मेजबान टीम मैच के साथ सीरीज अपने नाम करे। 

तेज गेंदबाज - खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह

india vs west indies second t20i indias predicted eleven
Bhuvneshwar Kumar

बाएं हाथ के युवा गेंदबाज खलील अहमद ने पहले टी20 में अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में एक मेडन सहित 16 रन देकर एक विकेट झटका। खलील से एक बार फिर टीम इंडिया को धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में टीम इंडिया एकमात्र बदलाव उमेश यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को शामिल करने का ले सकती है। दरअसल, पहले मैच में टीम इंडिया के सभी गेंदबाजों ने लगभग अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उमेश थोड़ा खर्चीले साबित हुए थे। भुवनेश्वर कुमार टीम के प्रमुख गेंदबाज है, ऐसे में उनकी वापसी के मद्देनजर उमेश को जगह छोड़ना पड़ सकती है।

जसप्रीत बुमराह से टीम को एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बुमराह ने पहले मैच में 1 विकेट लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed