फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india Vs. west indies second oneday Live.

कोटला वनडे में टीम इंडिया की शानदार जीत

Sun, 12 Oct 2014 08:32 AM IST
Updated Sun, 12 Oct 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
india Vs. west indies second oneday Live.

कोटला वनडे में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 48 रनों से करारी शिकस्त दी। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने ये जीत हासिल की है।

विज्ञापन


(ताजा स्कोर देखने के लिए क्लिक करें)
विज्ञापन


शानदार शुरूआत के बाद लगातार विकेटों के पतझड़ ने वेस्टइंडीज की मुश्किलें बढ़ा दी। 264 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम के 170 रनों पर तीन विकेट गिरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जैसे विकेटों की बाढ़ सी आ गई। वेस्टइंडीज टीम के बाकी खिलाड़ी काफी जल्दबाजी में दिखाई दिए। एक के बाद एक विकेट गंवाने के चलते विंडीज टीम पर हार संकट गहरा गया। आखिर में उसे हार का सामना करना पड़ा।

टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी को 4 और रविंद्र जडेजा को 3 विकेट हासिल हुए। वहीं अमित मिश्रा ने दो और उमेश यादव ने एक खिलाड़ी को पवेलियन वापस भेजा। शमी को शानदार प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने कोच्चि में पहले वनडे में मिली हार का बदला चुकता कर दिया और सीरीज एक-एक से बराबर कर ली।

फॉर्म में लौटे कोहली

india Vs. west indies second oneday Live.

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 263 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। पांच मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज 1-0 से आगे चल रही है।

भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में सबसे अच्छी बात स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का फॉर्म में लौटना रहा।

पिछले काफी समय से खराब दौर से गुजर रहे कोहली ने अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए प्रशंसकों को निराश नहीं किया और 78 गेंदों में पांच चौकों के साथ 62 रन की पारी खेली।

उनकी यह पारी उस समय आई जब भारतीय टीम 74 रन पर तीन विकेट खोकर मुश्किल हालातों का सामना कर रही थी। उस समय कोहली ने सुरेश रैना के साथ चौथे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला।

विराट की पारी का अंत तेज गेंदबाज रवि रामपॉल ने किया। वहीं रैना ने भी 60 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 62 रन की तेज पारी खेली।

आखिरी ओवरों में धोनी ने संभाली पारी

india Vs. west indies second oneday Live.

मैच के आखिरी ओवरों में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 40 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के के साथ नाबाद 51 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस मैच में चोटिल तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के स्थान पर अंतिम एकादश में तेज गेंदबाज उमेश यादव को शामिल किया गया। वेस्टइंडीज की ओर से तेज गेंदबाज जेरोम टेलर ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।

हालांकि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर शिखर धवन सिर्फ एक रन बनाकर तेज गेंदबाज जेरोम टेलर की गेंद पर बोल्ड हो गए।

अजिंक्य रहाणे भी ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सके। 28 गेंदों में एक चौके के साथ 12 रन बनाने वाले रहाणे को सैमी ने पवेलियन लौटाया।

दो विकेट गिरने के बाद कप्तान धोनी ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते तीसरे नंबर पर विराट कोहली के स्थान पर अंबाती रायडू को भेजा। रायडू 54 गेंदों में तीन चौकों के साथ 32 रन बनाकर स्पिनर सुलेमान बेन का शिकार बने। रविंद्र जडेजा भी 16 गेंदों में सिर्फ छह रन बनाकर टेलर का शिकार बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed