फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs west indies second odi vizag when and where to watch live telecast and streaming

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वन-डे आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Wed, 24 Oct 2018 07:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
india vs west indies second odi vizag when and where to watch live telecast and streaming
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter

गुवाहाटी में 8 विकेट की एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे वन-डे में भी धमाकेदार प्रदर्शन करके अपनी बढ़त दोगुनी करना चाहेगी। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वन-डे बुधवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (140 रन) और रोहित शर्मा (नाबाद 152 रन) ने पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी की और घरेलू टीम को हाई-स्कोरिंग मैच में आसान जीत दिलाई। टीम इंडिया को एक बार फिर अपने शीर्षक्रम के बल्लेबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वेस्टइंडीज ने पहले वन-डे में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन गेंदबाजी में कोई कमाल नहीं दिखा सका। कप्तान जेसन होल्डर को अपनी टीम से उम्मीद होगी कि वह भारत के विजयी रथ को रोके। टीम इंडिया इस समय पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है।

दूसरा वन-डे कब खेला जाएगा?

india vs west indies second odi vizag when and where to watch live telecast and streaming
विराट कोहली
दूसरा वन-डे कब खेला जाएगा?

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वन-डे बुधवार यानी 24 अक्टूबर 2018 को खेला जाएगा।

दूसरा वन-डे कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वन-डे विशाखापट्टनम के डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरा वन-डे कितने बजे शुरू होगा?

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वन-डे दोपहर डेढ़ यानी 1:30 बजे शुरू होगा।

किस चैनल पर प्रसारित होगा मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वन-डे का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के लिए क्या करें?

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वन-डे की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी। आप अमर उजाला डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स और संबंधित खबरें पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed