फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs west indies odi match shift in thiruvananthapuram cricket stadium

क्रिकेट और फुटबॉल का विवाद खत्म, अब कोच्चि की बजाय यहां होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच

Fri, 23 Mar 2018 02:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
india vs west indies odi match shift in thiruvananthapuram cricket stadium
kochi stadium

कोच्चि के टर्फ स्टेडियम को बचाने के लिया किया गया प्रयास अब सफल होता दिख रहा है। एक नवंबर को होने वाला वन-डे मैच केरल क्रिक्रेट संघ ने तिरूवनन्तपुरम में आयोजित कराने का फैसला किया है। केसीए अधिकारियों ने राज्य के खेल मंत्री एसी मोईदीन के साथ मुलाकात के बाद यह फैसला किया है।

विज्ञापन


बता दें कि इंडियन सुपरलीग (आईएसएल) की वजह यह मैदान काफी खराब हो गया था। इसके बाद लगातार इस ग्राउंड को खेल के लिए इस्तमाल करने से इसे काफी नुकसान हो सकता है। इसे देखते हुए केसीए सचिव जयेश ने सरकार के आग्रह पर भारत और वेस्टइंडीज वनडे मैच में तिरूवनन्तपुरम में करने का सैद्धांतिक तौर पर फैसला कर लिया है, लेकिन इस बारे में अंतिम फैसला केसीए की जनरल बॉडी से मंजूरी मिलने के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन


केसीए इस मैच का आयोजन कोच्चि में करना चाहता था, लेकिन वहां टर्फ को पहुंचने वाले नुकसान के कारण लगातार इस फैसले का विरोध हो रहा था। इसे सोशल मीडिया पर फुटबॉल बनाम क्रिकेट की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले केरल से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने तो मैच के आयोजन के विरोध में कैंडल मार्च निकालने का फैसला किया था। इसके अलावा क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और कई अन्य फुटबॉल खिलाड़ियों ने इस फैसले का विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed