फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies: Mumbai and Hyderabad swap dates of T20Is

INDvWI: मुंबई में नहीं होगा पहला टी-20, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए बड़ा फेरबदल

Sat, 23 Nov 2019 08:27 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 23 Nov 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
India vs West Indies: Mumbai and Hyderabad swap dates of T20Is
वानखेडे़ स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जानी वाली तीन मैच की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले और आखिरी मैच के स्थलों में अदला-बदली की है। अब श्रृंखला का पहला मैच छह दिसंबर को हैदराबाद जबकि आखिरी मुकाबला 11 दिसंबर को मुंबई में खेला जाएगा।

विज्ञापन


पहले श्रृंखला का शुरुआती मुकाबला मुंबई में छह दिसंबर को खेला जाना था, लेकिन उसी दिन बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी और संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर का ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ (बरसी) भी है। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता व्यक्त की थी। इस दिन लाखों की संख्या में अंबेडकर के समर्थक शहर के दादर स्थित चैत्यभूमि (स्मारक) आते है।
विज्ञापन


बीसीसीआई के अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘बीसीसीआई मुंबई (छह दिसंबर) और हैदराबाद (11 दिसंबर) में खेले जाने वाले मैचों के स्थल में अदला-बदली करने को तैयार हो गया है। हमने हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन की सहमति मिलने के बाद ऐसा किया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य सूत्र ने कहा कि एचसीए के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान अजहरूद्दीन ने इस अदला बदली में अहम भूमिका निभाई, नहीं तो इस मैच का आयोजन मुंबई से छिन सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed