फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Lost first ODI against West Indies - India vs West indies first ODI

पहले ही वनडे में टीम इंडिया को मिली करारी हार

Thu, 09 Oct 2014 01:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Oct 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
India Lost first ODI against West Indies - India vs West indies first ODI

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को कैरेबियाई टीम के हाथों इस तरह से हार मिलेगी, उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा, लेकिन कोच्चि में खेले गए वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने दोनों अभ्यास मैच में मिले शिकस्त को पीछे छोड़ते हुए यहां शानदार प्रदर्शन किया और मेजबान को 124 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन


कैरेबियाई टीम की जीत के नायक रहे मार्लोन सैमुअल्स जिन्होंने आलराउंड प्रदर्शन करते हुए पहले बल्ले से शतक (नाबाद 126) लगाया फिर 2 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। सैमुअल्स ने चौथे विकेट के लिए दिनेश रामदीन (61) के साथ 165 रनों की साझेदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 321 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में मेजबान टीम इंडिया महज 41 ओवरों में 197 रन बनाकर सिमट गई। भारत की ओर से ओपनर शिखर धवन ने सर्वाधिक 68 रनों का योगदान दिया। भारत के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 विकेट झटके। जबकि वेस्टइंडीज की ओर से सैमुअल्स के अलावा रवि रामपॉल और ड्वेन ब्रॉवो ने भी 2-2 विकेट झटके।

मैच के लिहाज से भी आज का मैच भारत के लिए बेहद खराब साबित हुआ। गेंदबाजों और बल्लेबाजों की नाकामी के बीच भारतीय क्षेत्ररक्षण भी काफी खराब रहा और उसने काफी रन दे डाले।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाया शीर्ष क्रम

India Lost first ODI against West Indies - India vs West indies first ODI
बड़े लक्ष्य के जवाब में अजिंक्य रहाणे और ‌शिखर धवन ने भारतीय टीम की शुरुआत बेहद शानदार तरीके से कराई। दोनों बेहद आराम से खेलते हुए टीम की पारी को आगे बढ़ा रहे थे और पहले विकेट के लिए दोनों ने 48 रनों की साझेदारी कर ली थी। लेकिन नौंवें ओवर में रहाणे ने एक शॉट खेला और पहला रन आसानी से पूरा क‌र लिया, दूसरे रन के प्रयास में हुई गफलत के कारण वह रन आउट हो गए और अपना विकेट गंवा दिया। रहाणे 24 रन बनाकर वापस लौटे।

अगले ओवर में विराट कोहली (2) जेरोम टेलर की गेंद पर कैच आउट हो गए। पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी के बाद 55 रन पर भारत का दूसरा विकेट गिर गया।

दूसरे छोर पर टिके धवन ने अंबाती रायडू के साथ पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन रायडू 13 रन के निजी स्कोर पर आंद्रे रसेल की गेंद पर सुलेमान बेन को कैच ‌थमा बैठे। भारत इस झटके से अभी उबर ही रहा ‌था कि 3 गेंद के अंतराल पर सुरेश रैना भी आउट हो गए। वह खाता भी नहीं खोल सके। भारत ने 4 गेंदों के अंदर 2 विकेट गंवा दिए।

जडेजा-शमी की जोड़ी ने कम किया हार का अंतर

India Lost first ODI against West Indies - India vs West indies first ODI
शीर्ष क्रम की नाकामी का सिलसिला भारत का मध्य क्रम भी नहीं रोक सका। कप्तान धोनी महज 8 रन बनाकर डेरेन सैमी की गेंद पर बोल्ड हो गए। भारत का स्कोर इस समय 5 विकेट पर 114 रन था।

टीम इंडिया पर बल्‍लेबाजों के लड़खड़ाने से हार ‌का खतरा मंडराने लगा था। हालांकि ओपनर शिखर धवन से लोगों को काफी उम्मीद थी लेकिन वह भी 68 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद भुवनेश्वर कुमार 2, अमित मिश्रा 5 और मोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट हो गए। आलराउंडर रवींद्र जडेजा 33 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 11वें नंबर के बल्‍लेबाज मोहम्मद शमी (17) के साथ 42 रनों की साझेदारी कर टीम के हार के अंतर को थोड़ा कम जरूर किया।

सधी शुरुआत के बाद विंडीज को मिले झटके

India Lost first ODI against West Indies - India vs West indies first ODI
पहले बल्‍लेबाजी का न्योता मिलने पर विंडीज टीम ने बेहद सधी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए सलामी जोड़ी ने 7 ओवर में 34 रन जोड़ दिए।

उसे पहला झटका आठवें ओवर की पहली गेंद पर तब लगा जब ड्वेन ब्रॉवो (17 रन, 4 चौके) मोहम्मद शमी की गेंद पर शिखर धवन के हाथों लपके गए। इसके बाद डेरेन ब्रॉवो ने डेवोन स्मिथ (46) के साथ मिलकर तेजी से रन बनाने शुरू किए। दोनों ने 10 ओवर में ही 64 रन जोड़े।

खतरनाक होती इस जोड़ी को रवींद्र जडेजा ने अपने तीसरे ओवर में डेवोन स्मिथ को बोल्ड कर तोड़ी और भारत को दूसरी सफलता दिलाई। हालांकि आउट होने से पहले वाली गेंद पर स्मिथ ने जडेजा पर छक्‍का जड़ा था।

तीसरी सफलता के लिए भारत को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा। लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने भारत को तीसरी सफलता दिलाते हुए डेरेन ब्रॉवो (28) को कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। ब्रॉवो भी अमित की गेंद पर छक्का मारने के बाद आउट हुए। जब डेरेन ब्रॉवो आउट ह़ुए उस समय टीम का स्कोर 120 रन था।

सैमुअल्स के शतक के आगे भारतीय गेंदबाज हुए हताश

India Lost first ODI against West Indies - India vs West indies first ODI
वेस्टइंडीज ने जब 120 रन पर अपने शीर्ष क्रम के 3 विकेट गंवा दिया तो उस समय लगने लगा था कि टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकेगी। लेकिन मार्लोन सैमुअल्स ने विकेटकीपर-बल्‍लेबाज दिनेश रामदीन के साथ पारी को आगे बढ़ाया। सैमुअल्स शुरू से ‌ही आक्रामक दिखे जबकि रामदीन धीरे-धीरे लय में आए। सैमुअल्स ने आज अपने वनडे करियर में अपने 4 हजार रन पूरे कर लिए।

दोनों बल्‍लेबाजों ने हर भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास लेते हुए रन बटोरे। सैमुअल्स ने 58 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं रामदीन ने 52 गेंदों में अपना अर्धशतक लगाया।

चौथे विकेट के लिए दोनों के बीच 23.1 ओवर में 165 रनों की साझेदारी हुई। इस बीच सैमुअल्स ने अपने स्कोर को तीन अंकों में पहुंचाया और शानदार शतक लगा दिया। हालांकि रामदीन 61 रन (5 चौका और 2 छक्का) बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर कैच आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed