IND vs WI: आज से शुरू होगा असल रोमांच, ये रहा टी-20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार से फटाफट क्रिकेट यानी टी-20 सीरीज का असल रोमांच शुरू हो जाएगा। पहले टेस्ट फिर वन-डे और अब टी-20 सीरीज को जीतकर भारतीय टीम वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करना चाहेगी।
खेल के इस छोटे प्रारूप की एक्सपर्ट माने जाने वाली वेस्टइंडीज टीम इस बार कुछ नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी। कैरेबियाई दल ने कीरोन पोलार्ड जैसे टी-20 विशेषज्ञ खिलाड़ियों को भारत बुला लिया है।
पहला मुकाबला कब और कहां होगा?
भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन टी-20 मुकाबलों की सीरीज का आगाज रविवार से हो रहा है। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस में होने वाले इस मैच को जीतकर दोनों ही टीम सीरीज की शुरुआत में ही बढ़त लेना चाहेगी।
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम
| 04 नवंबर | पहला टी-20 | कोलकाता (ईडेन गार्डन) | रात 7:00 बजे |
| 06 नवंबर | दूसरा टी-20 | लखनऊ (इकाना स्टेडियम) | रात 7:00 बजे |
| 11 नवंबर | तीसरा टी-20 | चेन्नई (एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम) | रात 7:00 बजे |
दोनों टीम इस प्रकार हैं:
वेस्टइंडीज टीम: कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फैबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, इविन लुईस, ओबेद मैकॉय, कीमो पॉल, खारी पियरे, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफाने रदरफोर्ड, ओशाने थॉमस।