{"_id":"620e799bb90adc250a4737ae","slug":"india-vs-west-indies-2nd-t20-playing-11-prediction-captain-and-vice-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI Playing-11: विंडीज के खिलाफ पांच सालों में चौथी सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, ये हो सकती है प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI Playing-11: विंडीज के खिलाफ पांच सालों में चौथी सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, ये हो सकती है प्लेइंग-11
Fri, 18 Feb 2022 07:17 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 18 Feb 2022 07:17 AM IST
सार
IND vs WI 2nd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। साल 2017 के बाद से भारत से सीरीज नहीं जीत पाई कैरेबियाई टीम। मैच की शुरुआत शाम सात बजे होगी। साढ़े छह बजे टॉस होगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम (बीच में रवि बिश्नोई)
- फोटो : twitter@BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत आज कोलकता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में जीत के साथ तीन मैच की सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली तीन टी-20 सीरीज में भारत को जीत मिली है। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2017 में टी-20 सीरीज में भारत को हराया था। पांच वर्षों में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज एक भी बार नहीं हरा पाई है।
वेस्टइंडीज की टीम भारतीय दौरे पर अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम भारत के खिलाफ लगातार चार मैच हार चुकी है, जिसमें तीन वनडे और एक टी-20 शामिल है। कीरोन पोलार्ड की अगुआई वाली वेस्टइंडीज की टीम से उम्मीद होगी कि वे अपने पसंदीदा टी-20 प्रारूप में भारत को बाकी बचे मैच में चुनौती दे पाएंगे। वेस्टइंडीज टीम इंग्लैंड को टी-20 सीरीज में 3-2 से हराकर यहां आई है। बुधवार को भारत ने पहले टी-20 में विंडीज को छह विकेट से हराया था।
कहां देख सकते हैं भारत vs वेस्टइंडीज दूसरा टी-20, यहां क्लिक कर जानें
विज्ञापन
विराट की फॉर्म में वापसी की उम्मीद
भारत अगर मौजूदा सीरीज जीतता है तो टीम इंडिया का नियमित कप्तान नियुक्त होने के बाद रोहित शर्मा की अगुआई में टीम लगातार तीसरी सीरीज जीतेगी। टीम की एकमात्र चिंता विराट कोहली की फॉर्म है। उन्होंने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 08, 18, 00 और 17 रन बनाए हैं और टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। पहले टी-20 में कोहली के पास बड़ी पारी खेलने का शानदार मौका था, लेकिन वह 13 गेंद में ही पवेलियन लौट गए।
कप्तान रोहित शर्मा भी शानदार फॉर्म में
रोहित को पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी के महत्व के बारे में पता है और उन्होंने पहले टी-20 में 19 गेंद में 40 रन की पारी खेली। इस दौरान ओडियन स्मिथ के ओवर में 22 रन बटोरे। रोहित के सलामी जोड़ीदार ईशान किशन लय में नहीं दिखे और उन्हें रन बनाने के लिए जूझना पड़ा। पावर प्ले में भारत के 58 रन में से अधिकांश रन रोहित के बल्ले से निकले।
उनकी पारी की बदौलत ही भारत 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जल्दी-जल्दी तीन विकेट गंवाने के बावजूद हमेशा अच्छी स्थिति में रहा। 15.25 करोड़ रुपये के साथ आईपीएल 2022 नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे ईशान खुलकर नहीं खेल पाए और स्ट्राइक रोटेट करने के लिए जूझते दिखे, जबकि रोहित शानदार लय में दिखे।
वेंकटेश अय्यर की हो रही आजमाइश
भारत ने तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को मौका देकर छह गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया, जिससे पहले मैच में फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को बाहर बैठना पड़ा। रोहित ने कहा कि वह श्रेयस को बता चुके हैं कि विश्व कप के लिए उन्हें ऑलराउंडर की जरूरत है।
भारतीय कप्तान ने पहले मैच के बाद कहा- हम श्रेयस के साथ काफी स्पष्ट हैं, हम उन्हें बता चुके हैं कि टीम को विश्व कप की तैयारी करते हुए यह विकल्प (ऑलराउंडर) चाहिए। ऐसा खिलाड़ी जो गेंदबाजी कर सके।’
रवि बिश्नोई का मनोबल ऊंचा
पिछले टी-20 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। अपने पहले ही मुकाबले में मैन ऑफ द मैच बनने से उनका मनोबल ऊंचा होगा। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पूरन ने माना कि भारतीय स्पिनरों की विविधता भरी गेंदों को समझने में दिक्कत आई।
भारत के लिए तेज गेंदबाज दीपक चाहर की चोट चिंता का विषय होगी। उन्हें फील्डिंग करते हुए दाएं हाथ में चोट लगी थी, जिसके कारण वह अपना गेंदबाजी कोटा पूरा नहीं कर पाए थे। रवि बिश्नोई अपने पहले ही मुकाबले में मैन ऑफ द मैच बनने वाले तीसरे भारतीय स्पिनर हैं। उनसे पहले ऐसा प्रज्ञान ओझा और अक्षर पटेल ने किया था।
जेसन होल्डर कर सकते हैं वापसी
दौरे पर पहली जीत की तलाश में जुटी पोलार्ड की टीम के लिए यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला है। टीम को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जेसन होल्डर की वापसी की उम्मीद होगी, जो चोट के कारण पहले टी-20 में नहीं खेल पाए। बुधवार को पहले मैच में टीम के लिए एकमात्र उम्मीद की किरण निकोलस पूरन रहे, जिन्होंने 38 गेंद में फिफ्टी लगाई। सलामी बल्लेबाज काइल मायर्स हालांकि अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।
पूरन और कप्तान पोलार्ड ने अंतिम पांच ओवर में 61 रन जोड़कर पहले मैच में टीम का स्कोर सात विकेट पर 157 रन तक पहुंचाया, लेकिन अंत में यह 15 से 20 रन कम साबित हुआ। होल्डर की वापसी तथा पूरन और पोलार्ड के फॉर्म में लौटने से वेस्टइंडीज की टीम हार से क्रम को तोड़ने के इरादे से उतरेगी।
संभावित प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर/मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल।
बेंच पर: श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, अवेश खान, कुलदीप यादव और हरप्रीत बरार।
वेस्टइंडीज : कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन, फैबियन एलेन, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉट्रेल, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, ब्रेंडन किंग, रोवमैन पावेल, ओडियन स्मिथ, काइल मायर्स।
बेंच पर: डेरेन ब्रावो, डोमीनिक ड्रेक्स, शाई होप, रोमारियो शेफर्ड और हेडन वॉल्श जूनियर।