फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies 1st T20 Playing 11 Prediction, Captain and Vice-Captain

IND vs WI Playing-11: पहला टी-20 मुकाबला आज, विश्व कप पर होंगी टीम इंडिया की निगाहें, ये हो सकती है प्लेइंग-11

Wed, 16 Feb 2022 02:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Feb 2022 02:40 AM IST
सार

पूर्व कप्तान विराट कोहली अगर रोहित के साथ पारी का आगाज करने उतरते हैं तो यह रोमांचक होगा। कोहली पिछले कुछ समय से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और उन्होंने पिछला शतक इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट में नवंबर 2019 में जड़ा था। 

विज्ञापन
India vs West Indies 1st T20 Playing 11 Prediction, Captain and Vice-Captain
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से कोलकाता में तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। ये तीनों मैच ईडन गार्डन्स में ही खेले जाएंगे। युवा प्रतिभाओं की मौजूदगी वाली भारतीय टीम आठ महीने बाद होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले सही प्लेइंग-11 तैयार करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन


भारत पिछले साल अक्तूबर-नवंबर में यूएई में हुए टी-20 विश्व कप में भी खिताब का प्रबल दावेदार था, लेकिन टीम लीग चरण से ही बाहर हो गई। टीम के संयोजन में कमियां नजर आईं, जिससे टी-20 कप्तान के रूप में अंतिम प्रतियोगिता में जीत का विराट कोहली का सपना भी टूट गया। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्तूबर से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप से पहले भारत का कार्यक्रम व्यस्त है और उसकी नजरें मजबूत टीम तैयार करने पर टिकी होंगी। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की अगुआई में पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। रोहित की अगुआई में अब टीम इंडिया सलामी जोड़ी, मध्यक्रम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी को लेकर रणनीति तैयार करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम में काफी प्रतिभावान खिलाड़ी मौजूद हैं। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को 15 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा। मौजूदा टीम में शामिल 10 खिलाड़ियों को नीलामी में बड़े करार मिले और सभी की नजरें श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स, 12 करोड़ 25 लाख रुपये), हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, 10 करोड़ 75 लाख रुपये) और शार्दुल ठाकुर (दिल्ली कैपिटल्स, 10 करोड़ 75 लाख रुपये) पर टिकी होंगी। 

कौन बनेगा रोहित का जोड़ीदार?
लोकेश राहुल के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर होने के कारण भारत को सबसे पहले रोहित का सलामी जोड़ीदार ढूंढना होगा। टी-20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में रोहित ने ईशान के साथ पारी का आगाज किया, जबकि बाकी दो मैच में ऋषभ पंत और शिखर धवन ने कप्तान के साथ पारी की शुरुआत की। 

पहले टी-20 में ईशान को पारी का आगाज करने का मौका मिल सकता है, लेकिन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे महाराष्ट्र के आक्रामक बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की दावेदारी भी मजबूत है। वेंकटेश अय्यर भी कप्तान के साथ पारी की शुरुआत करने के दावेदारों में शामिल हैं।

यहीं जड़ा था कोहली ने पिछला शतक
पूर्व कप्तान विराट कोहली अगर रोहित के साथ पारी का आगाज करने उतरते हैं तो यह रोमांचक होगा। कोहली पिछले कुछ समय से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और उन्होंने पिछला शतक ईडन गार्डन्स के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में नवंबर 2019 में जड़ा था। 

पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्तूबर को टी-20 विश्व कप के पहले मुकाबले से पूर्व भारत का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। टीम इंडिया ऐसे में पंत को आराम देकर ईशान को आजमा सकती है। इससे रोहित को श्रेयस और सूर्यकुमार यादव दोनों को एक साथ प्लेइंग-11 में खिलाने का मौका मिलेगा। हाल में संपन्न वनडे सीरीज में ये दोनों अच्छी फॉर्म में थे। 

सूर्यकुमार वनडे सीरीज में 52 की औसत से 104 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। अय्यर ने 3-0 से क्लीनस्वीप के दौरान तीसरे वनडे में 80 रन की मैच विजयी पारी खेली। निचले क्रम में भारत के पास शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और हर्षल पटेल के रूप में अच्छे विकल्प मौजूद हैं।

बिश्नोई को मिल सकता है मौका
स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल पर एक बार फिर दारोमदार होगा, जिन्होंने एकदिवसीय सीरीज में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। यह देखना होगा कि वाशिंगटन सुंदर के पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सीरीज से बाहर होने के बाद राजस्थान के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को पदार्पण का मौका मिलता है या नहीं। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है। वैसे टीम मैनेजमेंट के पास कुलदीप यादव के रूप में भी विकल्प मौजूद है। 

टी-20 में बेहतर है विंडीज का प्रदर्शन 
एकदिवसीय सीरीज में फ्लॉप शो के बाद कीरोन पोलार्ड की अगुआई वाली वेस्टइंडीज की टीम अपने पसंदीदा टी-20 प्रारूप में बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। टी-20 स्पेशलिस्ट की मौजूदगी वाली वेस्टइंडीज की टीम स्वदेश में पांच मैच की सीरीज में इंग्लैंड को 3-2 से हराकर यहां पहुंची है। वेस्टइंडीज का बल्लेबाजी क्रम लंबा है और उसके पास कुछ आक्रामक बल्लेबाज हैं जिनकी बदौलत विंडीज टीम भारत को कड़ी चुनौती दे सकती है। 

जेसन होल्डर अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम मैच में चार गेंद में चार विकेट चटाकए थे और करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 27 रन देकर पांच विकेट चटकाए। टीम के पास होल्डर के अलावा ओडियन स्मिथ, अकील हुसैन और पोलार्ड जैसे ऑलराउंडर मौजूद हैं। 
 
  • पिच : ईडन गार्डन की पिच पर गेंद को काफी उछाल मिल सकती है। तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआती ओवरों में यह स्थिति फायदेमंद हो सकती है।
  • मौसम : एक दिन पहले सुबह काफी धुंध रही है। ठंड के कारण ईडन गार्डन्स में होने वाले मैच में ओस अहम भूमिका निभा सकती है। दो दिन से काफी ओस रही भी है।
 
संभावित प्लेइंग-11- 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन/ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर/दीपक हुड्डा/वेंकटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई/युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज/हर्षल पटेल, कुलदीप यादव।

वेस्टइंडीज : कीरोन पोलार्ड (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, डेरेन ब्रावो, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, फैबियन एलेन, ओडियन स्मिथ/शेल्डन कॉट्रेल

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed