फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50 टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे कोहली, सबसे आगे कैप्टन कूल माही

Thu, 10 Oct 2019 07:15 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 10 Oct 2019 07:15 AM IST
विज्ञापन
India vs suth africa: Virat Kohli to become 2nd captain to lead India in 50 Tests at pune
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट आज से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रोटियाज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मैदान पर उतरते ही भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

India vs suth africa: Virat Kohli to become 2nd captain to lead India in 50 Tests at pune
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को विराट टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 50वीं बार कप्तानी करने उतरेंगे। वह ऐसा करने वाले दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। विराट से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने यह कमाल किया है। धोनी ने भारत के लिए 50 या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी की है।


 

India vs suth africa: Virat Kohli to become 2nd captain to lead India in 50 Tests at pune
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मुझे इतने टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी का मौका मिला। आंकड़े मेरे लिए मायने नहीं रखते, लेकिन अच्छा लगता है जब बोर्ड और लोग ऐसी उपलब्धि को खास बनाते हैं। मेरा ध्यान बस इस पर होगा कि कैसे भारत को ज्यादा से ज्यादा जीत दिलाई जाए।'
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs suth africa: Virat Kohli to become 2nd captain to lead India in 50 Tests at pune
विराट-गांगुली

इतना ही नहीं विराट कोहली इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ देंगे। गांगुली ने भारत के लिए 49 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। वहीं, धोनी ने 60 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं। 

विज्ञापन
India vs suth africa: Virat Kohli to become 2nd captain to lead India in 50 Tests at pune
ms dhoni test

धोनी, गांगुली और विराट के अलावा पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत की तरफ से 47 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है, जबकि मंसूर अली खान पटौदी ने 40 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed