{"_id":"62c5bd92146d416d9b779af8","slug":"india-vs-srilanka-women-3rd-odi-preview-head-to-head-stats-records-update-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL Women's ODI: भारतीय महिलाओं की नजरें श्रीलंका के क्लीन स्वीप पर, तीसरा वनडे कल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL Women's ODI: भारतीय महिलाओं की नजरें श्रीलंका के क्लीन स्वीप पर, तीसरा वनडे कल
Wed, 06 Jul 2022 10:21 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:21 PM IST
सार
हरमनप्रीत की अगुवाई में भारतीय टीम दूसरा वनडे 10 विकेट से जीती थी। इससे वह आत्मविश्वास से भरी हुई है। दूसरे मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 174 रन की अटूट साझेदारी हुई थी।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम बृहस्पतिवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे जीतकर क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। मिताली राज के संन्यास के बाद पहली सीरीज खेल रही भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। इससे पहले भारत ने टी-20 सीरीज 2-1 से जीती थी।
विज्ञापन
कप्तान हरमनप्रीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरमनप्रीत की अगुवाई में भारतीय टीम दूसरा वनडे 10 विकेट से जीती थी। इससे वह आत्मविश्वास से भरी हुई है। दूसरे मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 174 रन की अटूट साझेदारी हुई थी। नवनियुक्त कप्तान हरमनप्रीत ऑलराउंड प्रदर्शन कर ही हैं।
वहीं, रेणुका सिंह दो वनडे में सात विकेट ले चुकी हैं। बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 3-0 की सीरीज जीतकर अपना आत्मविश्वास बढ़ना चाहेगी। वहीं, सी अटापट्टू की अगुवाई में श्रीलंका की टीम टी-20 की तरह अंतिम वनडे मैच भी जीतना चाहेगी।

स्मृति पर दारोमदार होगा
- फोटो : सोशल मीडिया
छोर बदलने पर रहेगा फोकस : शेफाली
पल्लेकल। युवा भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा स्ट्राइक रोटेशन करने पर अधिक ध्यान दे रही हैं। दूसरे वनडे में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 71 रन बनाकर करियर की श्रेष्ठ पारी खेलने वाली शेफाली ने कहा पिछले मैचों में वह सिंगल रन कम बनाती थीं। उन्होंने इस स्थिति में सुधार किया है।
उन्होंने कहा कि वह अपनी फिटनेस पर भी काम कर रही हैं। शेफाली ने करियर का पहला वनडे अर्धशतक विश्वकप के दौरान मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। तीसरे वनडे मैच की पूर्व संध्या पर शेफाली ने कहा कि श्रीलंकाई आक्रमण का सामना करने के लिए उनका फोकस एक और दो रन लेने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि स्मृति मंधाना उन्हें काफी सहयोग करतीं हैं और उनकी गलतियों को भी बताती हैं।