{"_id":"dd62f834-e7fd-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"india-vs-srilanka-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को आज जीतना ही होगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को आज जीतना ही होगा
पोर्ट ऑफ स्पेन
Updated Tue, 09 Jul 2013 08:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम मंगलवार को आखिरी लीग मैच में श्रीलंका से मुकाबला करने उतरेगी।
विज्ञापन
अभी तक खेले गए तीन मैचों में भारत को दो में हार जबकि एक में जीत मिली है। भारतीय टीम के पास श्रीलंका से लीग मैच में मिली बड़ी हार का बदला चुकता करने का भी मौका होगा।
लेकिन टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ अतिरिक्त सावधानी बरतने की भी जरूरत है क्योंकि पहले कई मौकों पर श्रीलंकाई टीम भारत के फाइनल में पहुंचने की राह में रोड़े अटका चुकी है।
विज्ञापन
श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 39 रनों से हराया
विज्ञापन
पिछले मैच में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने एकजुटता के साथ प्रदर्शन कर मेजबान वेस्टइंडीज टीम को करारी शिकस्त दी थी।
इस जीत से भारत ने बोनस अंक हासिल कर दिखाया कि इस विश्व चैंपियन टीम में पलटवार करने का माद्दा है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तान विराट कोहली ने शानदार सैकड़ा ठोका था जबकि शिखर धवन के बल्ले से धमाकेदार पचासा जड़ा था।
धवन और रोहित शर्मा की शानदार शतकीय साझेदारी से भारत को सीरीज में पहली बार अच्छी शुरुआत मिली थी।
टीम को दोनों बल्लेबाजों से एक बार फिर बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।
हालांकि इस मैच में बारिश का साया भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने की राह में बाधा बन सकता है। ऐसे में भारतीय टीम को जीत के लिए मशक्कत करने के अलावा इंद्रदेव से बारिश न होने की प्रार्थना भी करनी होगी।