SL vs IND: धवन और शनाका होंगे आमने-सामने, कब-कहां और कैसे देखें पहले वनडे की LIVE स्ट्रीमिंग
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम इस समय शिखर धवन की अगुवाई में श्रीलंका के दौरे पर है। यहां उसे तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया नए कप्तान और कई युवा खिलाड़ियों के साथ यहां पहुंची है। श्रीलंकाई दौरा कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए अहम है जबकि टी-20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर कई खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं की नजर भी रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं मैच और उसकी लाइव प्रसारण से जुड़ी अहम जानकारी।
कब होगा मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच 18 जुलाई यानी रविवार को होगा।
कहां खेला जाएगा?
तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे होगी दोनों टीमों में टक्कर?
दिन-रात्रि मुकाबला होने की वजह से भारतीय समयानुसार टॉस दोपहर ढाई बजे और मैच तीन बजे से शुरू होगा।
किस चैनल पर होगा प्रसारण?
मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच देख पाएंगे।
ऐसे देखें ऑनलाइन एक्शन
डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें।
संभावित एकादश:
शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल