भारत और श्रीलंका के बीच रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली के ब्रिटेन में मौजूद होने की वजह से यहां टीम इंडिया की कमान शिखर धवन के हाथों में है। ऐसे में सभी की निगाह धवन की कप्तानी के साथ-साथ उनकी बल्लेबाजी पर भी होगी। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले धवन इस मौके को भुनाना चाहेंगे और टीम में बतौर ओपनर अपनी जगह पक्की करनी चाहेंगे।
SL vs IND: धवन के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका, खतरे में गांगुली का रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:20 AM IST
सार
टीम के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। धवन अगर पहले वनडे में 23 रन बना लेते हैं तो उनके इस फॉर्मेट में 6000 रन पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन