{"_id":"5a18eb8b4f1c1bc9678bde68","slug":"india-vs-sri-lanka-second-test-nagpur-second-day-live-scorecard","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvSL: पुजारा-विजय के नाम रहा दूसरा दिन, टीम इंडिया के शिकंजे में नागपुर टेस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSL: पुजारा-विजय के नाम रहा दूसरा दिन, टीम इंडिया के शिकंजे में नागपुर टेस्ट
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 25 Nov 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेतेश्वर पुजारा (121*) और मुरली विजय (128) के शानदार शतकों की मदद से टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट का दूसरे दिन पूरी तरह अपने नाम किया। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शनिवार को टीम इंडिया ने श्रीलंकाई टीम के सामने सिर्फ एक विकेट गंवाया जबकि 301 रन बनाए।
विज्ञापन
मेजबान टीम ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 98 ओवर में दो विकेट खोकर 312 रन बनाए। पुजारा के साथ कप्तान विराट कोहली 70 गेंदों में 6 चौको की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद हैं। इस तरह उसने श्रीलंका पर 107 रन की बढ़त बनाई, जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने दूसरे दिन अपनी पारी 11/1 से आगे बढ़ाई। मुरली विजय (128) और चेतेश्वर पुजारा ने 209 रन की साझेदारी करते हुए श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। मेजबान टीम की सबसे बड़ी जीत रही कि उसने दिन के दो सेशन लंच और टी टाइम तक कोई विकेट नहीं गंवाया। विजय-पुजारा ने जल्दी-जल्दी अपने अर्धशतक पूरे किए। श्रीलंकाई गेंदबाज पूरे दिन असहज नजर आए और एक विकेट निकालने के लिए तरसते हुए दिखे।
विज्ञापन
जहां श्रीलंकाई गेंदबाजों के हौसले टूटते रहे, वहीं विजय और पुजारा की दमदार एंटरटेनिंग पारी जारी रही। 33 वर्षीय विजय ने दिलरुवान परेरा द्वारा किए पारी के 61वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन बनाकर अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक पूरा किया। उन्होंने 187 गेंदों में 9 चौके व एक छक्के की मदद से अपना सैकड़ा पूरा किया। श्रीलंका के खिलाफ विजय ने पहला टेस्ट शतक जमाया। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ चार अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
टीम इंडिया की तरफ से बतौर ओपनर सर्वाधिक टेस्ट शतक जमाने के मामले में मुरली विजय तीसरे नंबर पर हैं। यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 33 शतक जमाए हैं। दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने 22 शतक जमाए हैं। वैसे विजय का भारत में सातवां टेस्ट शतक है।
इस खतरनाक जोड़ी का अंत विजय के खराब शॉट से हुआ। रंगना हेराथ की लो फुलटॉस गेंद पर विजय स्वीप शॉट खेलने गए और परेरा को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। 33 वर्षीय विजय ने 221 गेंदों में 11 चौको और एक छक्के की मदद से 128 रन बनाए।
इसके बाद पुजारा और कप्तान कोहली ने चौथे विकेट के लिए 96 रन की अविजित साझेदारी करके टीम इंडिया को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कोहली ने भी अपने टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक जमाया। पुजारा ने 284 गेंदों में 13 चौको की मदद से 121* रन बनाए। कोहली ने 70 गेंदों में 6 चौको की मदद से 54* रन की पारी खेली।
श्रीलंका की तरफ से एकमात्र सफलता रंगना हेराथ को मिली।