फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Sri Lanka Dhawan team india will come out with the intention of taking the lead in the series when and where and how to watch live streaming

IND vs SL: सीरीज में अजेय बढ़त लेने उतरेगी धवन सेना, कब-कहां और कैसे देखें दूसरे वनडे की LIVE स्ट्रीमिंग

Tue, 20 Jul 2021 08:56 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 20 Jul 2021 08:56 AM IST
सार

भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कल 20 जुलाई को खेला जाएगा।  शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया का इरादा इस मैच में अजेय बढ़त लेना का होगा। पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से रौंदा था। 

विज्ञापन
India vs Sri Lanka Dhawan team india will come out with the intention of taking the lead in the series when and where and how to watch live streaming
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम 20 जुलाई को दूसरे एकदिवसीय मैच खेलेगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया का इरादा अजेय बढ़त लेने का होगा। 18 जुलाई को कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था। भारतीय टीम ने जिस तरह पहले एकदिवीय में श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन किया उसे देख कर कहा जा सकता है कि दूसरे मैच में मेजबानों की राह आसान नहीं होगी। आइए हम आपको बताते हैं कि भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे का लाइव प्रसारण कब, कहां, और कैसे देख सकते हैं। 

विज्ञापन

कब खेला जाएगा दूसरा वनडे?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे 20 जुलाई को खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा दूसरा एकदिवसीय मुकाबला?

भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच दूसरा मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

कितने बजे खेला जाएगा दूसरा वनडे?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 3 बजे से खेला जाएगा।

किस चैनल पर देखा जा सकेगा लाइव प्रसारण?

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच के जीवंत प्रसारण का मजा लिया जा सकता है। 

ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें।


 

दोनों टीमें

भारतीय टीम- शिखर धवन (कप्तान), युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, राहुल चाहर, ऋतुराज गायकवाड़, कृष्णप्पा गौतम, ईशान किशन, कुलदीप यादव भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडीक्कल, मनीष पांडेय, नीतीश राणा, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया, संजू सैमसन, पृथ्वी शॉ।

श्रीलंकाई टीम- दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डि सिल्वा, चरिथ असालांका, अशेन बंडारा, मिनोद भानुका, दुष्मंता चमीरा, अकीला धनंजया, वानेंदु हसरंगा, शिरन फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, लाहिरू उदारा, ईशान जयारत्ने, प्रवीम जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, धनंजय लक्षन, रमेश मेंडिस, पथुम निसांका, भानुका राजपक्षा, कसुन रजीथा, लक्षन संदाकन, इसरू उडाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed