फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Sri Lanka Deepak Chahar 84 runs record partnership with Bhuvneshwar kumar team india win by 3 wickets

IND vs SL: दीपक चाहर ने दिखाया दम, भुवनेश्वर के साथ रिकॉर्ड साझेदारी कर भारत को जिताया मैच

Wed, 21 Jul 2021 09:38 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 21 Jul 2021 09:38 AM IST
सार

भारत ने दूसरे एकदिवसीय मैच में श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया को मैच जिताने में दीपक चाहर का खास योगदान रहा। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के साथ रिकॉर्ड साझेदारी कर श्रीलंका के जबड़े से जीत खींच ली। 

विज्ञापन
India vs Sri Lanka Deepak Chahar 84 runs record partnership with Bhuvneshwar kumar team india win by 3 wickets
दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन एकदिवीसीय मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। भारत को मैच जिताने में दीपक चाहर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इस मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई मंसूबों पर पानी फेर दिया। दीपक ने पहले गेंदबाजी में कमाल किया उसके बाद बल्लेबाजी में इतिहास रचते हुए नाबाद 69 रन बनाकर टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार के साथ 84 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी कर हारा हुआ मैच भारत की झोली में डाल दिया। दीपक चाहर को गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 

विज्ञापन

इस मैच में दीपक चाहर की बात करें तो वह उस वक्त बल्लेबाजी करने आए जब भारत के 193 रनों पर सात विकेट गिर चुके थे। ऐसे में टीम इंडिया की जीत की उम्मीद कम ही थी। लेकिन किस पता था कि यह दीपक दिन है और वह मुकाबले में छा जाएंगे। पहले उन्होंने मैच में धीमी शुरूआत की। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता उन्होंने हालात के मुताबिक गियर बदला। इस दौरान भुवनेश्वर कुमार ने सीट एंकर की भूमिका निभाई और उनके साथ मैदान पर डटे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाजी करते हुए दीपक चाहर ने इस मैच में इतिहास रच दिया। वह भारत की तरफ से आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले टीम इंडिया के सातवें बल्लेबाज हैं। आठवें नंबर पर भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा तीन, अजीत अगारकर दो, कपिल देव, सबा करीम, सुनील जोशी, इरफान पठान और दीपक चाहर ने एक-एक बार 50 ये उससे अधिक रन बनाए हैं। 

विज्ञापन

वहीं अगर साझेदारी की बात की जाए तो आठवें विकेट के लिए वनडे में भारत की तरफ से यह दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इससे पहले साल 2017 में महेंद्र सिंह धोनी और भुनवेश्वर कुमार ने श्रीलंका के खिलाफ अविजित 100 रनों की साझेदारी की थी। वहीं अब दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी आठवें विकेट के लिए नाबाद 84 रनों की साझेदारी कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इसके अलावा साल 2009 में हरभजन सिंह और प्रवीण कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठवें विकेट के लिए 84 रन जोड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed