फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs Sri Lanka 4 th odi colombo match preview

कोलंबो में जीत का ‘चौका’ लगाने उतरेगी टीम इंडिया

Wed, 30 Aug 2017 10:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 30 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
india vs Sri Lanka 4 th odi colombo match preview
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times

भारतीय क्रिकेट टीम बृहस्पतिवार को श्रीलंका के खिलाफ जीत का ‘चौका’ लगाने के इरादे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में उतरेगी। पांच मैचों की सीरीज में कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया शुरुआती तीन मैचों में जीत दर्ज कर कब्जा कर चुकी है। इससे पहले टीम इंडिया ने  मौजूदा दौरे पर श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में भी 3-0 से मात दी थी। अब 'विराट सेना'  के पास वनडे सीरीज में भी ‘क्लीन स्वीप’ करने का बेहतरीन मौका है। ऐसे भी भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ ऐसी जीत नहीं हासिल कर सकी है। 

विज्ञापन


विराट कोहली का सीरीज जीत के बाद अगला लक्ष्य बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का है। जिनमें कुलदीप यादव, मनीष पांडेय, अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं। जो संकेत विराटे ने पल्लेकल में जीत के बाद दिए थे इससे तो लगता है कि टीम में बड़ा उलट फेर होगा। ऐसे में मनीष पांडे, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर के खेलने की पूरी संभावना है। ऐसे में केदार जाधव, अक्षर पटेल और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है।  
विज्ञापन


 कैप्टन कोहली भी वनडे सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। विराट ने पहले वनडे में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। इसके बाद लगातार दो वनडे में वो असफल रहे हैं। पल्लेकल में खेले तीसरे और चौथे वनडे में विराट केवल 4 और 3 रन की पारी खेल सके हैं।  वहीं चौथे नंबर पर केएल राहुल भी अच्छी पारी खेलना चाहेंगे उन्हें सीरीज में दो बार बल्लेबाजी का मौका मिला और दोनों ही बार वो असफल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मलिंगा करेंगे श्रीलंकाई टीम का नेतृत्व

india vs Sri Lanka 4 th odi colombo match preview
लसिथ मलिंगा - फोटो : Cricket Country

भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सनथ जयासूर्या की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने इस्तीफा दे दिया। जिसे श्रीलंका क्रिकेट ने स्वीकार भी कर लिया है। इस भूचाल के बाद चौथे मैच में श्रीलंका की कप्तान अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा संभालेंगे जबकि निलंबित कप्तान उपुल थरंगा पांचवें वनडे और छह सितंबर को होने वाले टी-20 मैच में कप्तानी करेंगे। श्रीलंका के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ अंतिम एकादश उतार पाना मुश्किल हो गया है। दिनेश चांदीमल पिछले वनडे में अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं कार्यवाहक कप्तान चामरा कापूगेदरा भी कमर की चोट के कारण आगे नहीं खेल सकेंगे। 

मलिंगा के पास भी इस मैच को अपने लिए यादगार बनाने का मौका है मलिंगा इस मैच में एक विकेट हासिल कर वनडे में 300विकेट के आंकड़े को छू सकते हैं। इसके अलावा उनके पास और कोई विषय खुश होने का दिखाई नहीं पड़ रहा है। 

भारत 
टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडेय, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर। 

श्रीलंका :लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, दिलशान मुनावीरा, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), कुसाल मेंडिस, मिलिंदा श्रीवर्द्धना, मलिंडा पुष्पकुमारा, अकीला धनंजय, लक्षण संदाकन, थिसारा परेरा, वानिंदू हसारंगा, दुष्मांथा चमीरा, विश्वा फर्नांडो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed