फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL 2nd T20 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs Sri Lanka T20 Match

IND vs SL, 2nd T20 Streaming: टीम इंडिया की नजर लगातार 11वीं जीत पर, श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी-20 आज, कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

Sat, 26 Feb 2022 01:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Feb 2022 01:13 AM IST
सार

भारत और श्रीलंका के बीच जारी टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानि शनिवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम पहला मैच 62 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी है और अब उसकी निगाह सीरीज पर कब्जा करने पर होगी। लखनऊ में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की अगुवाई में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को करारी शिकस्त दी थी

विज्ञापन
IND vs SL 2nd T20 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs Sri Lanka T20 Match
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : twitter@officialSLC

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच जारी टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानि शनिवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम पहला मैच 62 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी है और अब उसकी निगाह सीरीज पर कब्जा करने पर होगी। लखनऊ में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की अगुवाई में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को करारी शिकस्त दी थी। इसी के साथ भारतीय टीम ने लगातार अपना 10वां मैच भी जीता था और अब वह अपने इस विजय अभियान को बरकरार रखते हुए रिकॉर्ड 11वें जीत की तलाश में होगी। वहीं श्रीलंकाई टीम इस मैच में वापसी कर सीरीज में बराबरी पर आना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी...

विज्ञापन

कब खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मैच? 

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मैच 26 फरवरी यानी शनिवार को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

कितने बजे खेला जाएगा मैच?

इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे होगा और पहली गेंद सात बजे फेंकी जाएगी।  

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?

भारत और श्रीलंका सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है, इसलिए पहले मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं। 

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत-श्रीलंका के बीच पहले टी-20 मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकार्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें मैच

आप डीडी फ्री डिश में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके लिए आपको कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है। 

टीमें इस प्रकार हैं:  

भारत 
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक हुड्डा, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका 
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, धनुष्का गुणथिलका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), दिनेश चंडीमल, चरित असलंका, चमिका करुणारत्ने, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, जेनिथ लियानागे, एशियाई डेनियल, शिरान फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed