फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa third test second day johannesburg live updates

INDvSA: कहर बरपाती पिच में टीम इंडिया का पलटवार, सीरीज में पहली बार फ्रंटफुट पर

Fri, 26 Jan 2018 11:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Jan 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
india vs south africa third test second day johannesburg live updates
मुरली विजय

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा व अंतिम टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। टीम इंडिया पहली बार सीरीज में फ्रंटफुट पर नजर आई और उसके पास अपनी साख बचाने का शानदार मौका है। जोहानसबर्ग स्टेडियम में गुरुवार को तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स तक टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 17 ओवर में एक विकेट खोकर 49 रन बना लिए हैं। मुरली विजय 13* और केएल राहुल 16* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

विज्ञापन


टीम इंडिया की पहली पारी 187 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 194 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह मेजबान टीम को पहली पारी के आधार पर 7 रन की बढ़त मिली। इसके बाद टीम इंडिया ने जवाबी हमला बोलते हुए पार्थिव पटेल (16) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया और फिर अपना दबदबा बनाए रखा।
विज्ञापन


मैच का पूरा स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

टीम इंडिया ने दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका पर 42 रन की बढ़त बना ली है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं। इससे पहले जसप्रीत बुमराह (5 विकेट) और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने गुरुवार को तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 194 रन पर ऑलआउट की। टीम इंडिया की पहली पारी 187 रन के आधार पर प्रोटियाज ने 7 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हाशिम अमला (61) सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। टीम इंडिया की तरफ से बुमराह के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने तीन जबकि इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिया।

दक्षिण अफ्रीका ने जोहानसबर्ग स्टेडियम में गुरुवार को अपनी पारी 6/1 से आगे बढ़ाई। भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआत में प्रोटियाज को तगड़ा झटका दिया। उन्होंने डीन एल्गर (4) को विकेटकीपर पार्थिव पटेल के हाथों कैच आउट कराया। विकेटकीपर ने दर्शनीय कैच लपका। 

यहां से हाशिम अमला (61) और रबाडा ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की और भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने का कोई मौका नहीं दिया। लंच से पहले इशांत शर्मा ने नाइटवॉचमैन कागिसो रबाडा (30) को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराकर प्रोटियाज का तीसरा विकेट गिराया। फिर भुवनेश्वर कुमार ने दक्षिण अफ्रीका को हिलाकर रख दिया। भुवी ने एबी डीविलियर्स (5) को क्लीन बोल्ड किया।

मैच के 43वें ओवर में कप्तान फाफ डू प्लेसी को जसप्रीत बुमराह ने अपनी इन स्विंग पर क्लीन बोल्ड किया। आउट होने से पहले डू प्लेसी ने 8 रन की पारी खेली। जल्द ही बुमराह ने क्विंटन डी कॉक (8) को विकेटकीपर पटेल के हाथों कैच आउट कराकर प्रोटियाज को छठा झटका दिया। 

इस बीच हाशिम अमला (61) ने शमी द्वारा किए पारी के 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपने टेस्ट करियर का 37वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 98 गेंदों में 7 चौको की मदद से पचासा पूरा किया। टीम इंडिया के खिलाफ अमला ने छठी फिफ्टी जमाई।

अमला ने फिलेंडर के साथ सातवें विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की और दक्षिण अफ्रीका को टीम इंडिया के स्कोर के करीब ले गए। फिर बुमराह ने अमला को गुमराह किया और ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली। अमला ने पुल शॉट खेला, लेकिन उनके बल्ले का गेंद से बेहतर संपर्क नहीं हो सका। पांड्या ने डीप मिडविकेट पर अमला का आसान कैच लपका।


इसके बाद मोहम्मद शमी ने अपने विकटों का खाता खोला और वेर्नोन फिलेंडर (35) को लांग लेग में बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। बुमराह ने बहुत ही अच्छा जजमेंट बनाकर कैच लपका। फिर बुमराह ने फेह्लुक्वायो (9) को LBW आउट किया। इसके बाद उन्होंने लुंगी एनगिडी को पटेल के हाथों कैच आउट कराकर प्रोटियाज पारी का अंत किया।

याद हो कि भुवनेश्वर कुमार ने ओपनर एडेन मार्करम (2) को पार्थिव पटेल के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed