फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South Africa T20I series: KL Rahul led Team India To Arrive In Delhi On June 5, first match on 9 june

IND vs SA: पांच जून को राहुल के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचेगी टीम इंडिया, नौ जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच

Tue, 31 May 2022 09:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 31 May 2022 09:18 PM IST
सार

बीसीसीआई ने भी सभी खिलाड़ियों को सीरीज के लिए पांच जून तक दिल्ली में इकट्ठा होने को कहा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम दो जून को दिल्ली पहुंच जाएगी। इस सीरीज के लिए आने वाले कई खिलाड़ी पहले से ही भारत में हैं।

विज्ञापन
India vs South Africa T20I series: KL Rahul led Team India To Arrive In Delhi On June 5, first match on 9 june
केएल राहुल कप्तान होंगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल का 15वां सीजन खत्म हो चुका है। लीग के बाद भारतीय टीम का पहला असाइनमेंट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज है। इसकी शुरुआत नौ जून से हो रही है। पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए डीडीसीए ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन


भारत में अब खेलों में कोरोना की पाबंदियां धीरे-धीरे समाप्त हो रही हैं। क्रिकेटर्स के लिए बायो-बबल की अनिवार्यता को भी समाप्त किया जा रहा है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में दोनों देशों के खिलाड़ियों को बायो-बबल में रहने की जरूरत नहीं होगी। सभी खिलाड़ी अब पहले की तरह आम जिंदगी जी सकेंगे।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने भी सभी खिलाड़ियों को सीरीज के लिए पांच जून तक दिल्ली में इकट्ठा होने को कहा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम दो जून को दिल्ली पहुंच जाएगी। इस सीरीज के लिए आने वाले कई खिलाड़ी पहले से ही भारत में हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं।

हालांकि, दोनों टीमों को दिल्ली में अपने-अपने होटल पहुंचने पर आरटी-पीसीआई जांच करानी होगी। साथ ही एक बार होटल पहुंचने के बाद हर दिन खिलाड़ियों की आरटी-पीसीआर टेस्टिंग होगी। डीडीसीएक के अधिकारी ने कहा कि हमने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि मैदान दर्शकों से भरा रहेगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को स्टेडियम में पहुंचने के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया है।

बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए केएल राहुल को कप्तानी सौंपी है। रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। वहीं, ऋषभ पंत टीम के उप-कप्तान होंगे। अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को भी इस सीरीज के लिए मौका दिया गया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और आवेश खान को मौका दिया गया है। सीरीज का आखिरी मैच 19 जून को खेला जाएगा। 
विज्ञापन

वहीं, इस सीरीज के बाद भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच और इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है। 16 जून को टेस्ट टीम में शामिल खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में शामिल केएल राहुल, पंत और श्रेयस अय्यर टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद 19 जून को बेंगलुरु से लंदन रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed