फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South Africa: Rohit, Pant, Rahul, Bumrah to be rested for SA series; Dhawan and Pandya in line for captaincy

India vs South Africa: हार्दिक या धवन को सौंपी जा सकती है कप्तानी, रोहित-राहुल समेत सीनियर खिलाड़ियों को मिल सकता है आराम

Sat, 14 May 2022 09:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 14 May 2022 09:26 PM IST
सार

हार्दिक पांड्या या शिखर धवन को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो हार्दिक की सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होगी। पिछले साल हुए टी-20 विश्व कप के बाद से वह कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं।

विज्ञापन
India vs South Africa: Rohit, Pant, Rahul, Bumrah to be rested for SA series; Dhawan and Pandya in line for captaincy
शिखर धवन और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के खत्म होने के बाद अगले महीने टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह समेत सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में हार्दिक पांड्या या शिखर धवन को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो हार्दिक की सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होगी। पिछले साल हुए टी-20 विश्व कप के बाद से वह कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं।
विज्ञापन

हार्दिक की कप्तानी से खुश हैं चयनकर्ता
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चयनकर्ता गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हार्दिक से खुश हैं। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात की टीम आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। इसके साथ ही बल्ले के साथ भी हार्दिक का प्रदर्शन शानदार रहा है। सिर्फ दक्षिण अफ्रीका ही नहीं आयरलैंड के खिलाफ होने वाले दो टी-20 मैचों के लिए भी हार्दिक और धवन कप्तानी के दावेदार हैं। 

भारतीय चयनकर्ता सीनियर खिलाड़ियों को जुलाई में इंग्लैंड दौरे से पहले आराम देना चाहते हैं। भारत को इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट खेलना है, जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही टीम इंडिया को टेस्ट मैच के बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। चयनकर्ता इस दौरे के लिए भारतीय खिलाड़ियों को तरोताजा रखना चाहते हैं। साथ ही नए खिलाड़ियों के खेलने से टीम इंडिया के बेंच स्ट्रेंथ की भी परख हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के पांच मैचों की टी-20 सीरीज
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत नौ जून से होगी। पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, बाकी के मुकाबले कटक, विशाखापट्टनम, राजकोट और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा 22 मई को हो सकती है। इस दिन आईपीएल 2022 के लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा।

कोहली को भी मिल सकता है आराम
आउट ऑफ फॉर्म विराट कोहली को भी इस सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है। चयनकर्ताओं ने कहा था कि आराम देने से पहले उनसे बातचीत की जाएगी। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि सीनियर खिलाड़ियों को कम से कम साढ़े तीन हफ्ते का आराम दिया जाएगा। रोहित, विराट, राहुल, पंत और बुमराह को सीधे इंग्लैंड भेजा जाएगा। बोर्ड चाहता है कि इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह फ्रेश रहें।
विज्ञापन

मोहसिन को उमरान पर दी जा सकती है तरजीह
आईपीएल 2022 में उमरान मलिक ने अपने पेस से सभी को हैरान कर दिया। उमरान ने इस सीजन 150 प्लस के स्पीड से गेंदें फेंकी हैं। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं मिल सकता है। लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान को उन पर तरजीह दी जा सकती है। मोहसिन ने अब तक शानदार गेंदबाजी की है। वहीं, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा और दीपक चाहर चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर रह सकते हैं।

इन खिलाड़ियों पर होगी जीत दिलाने की जिम्मेदारी
बल्लेबाजी की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, धवन और हार्दिक जैसे खिलाड़ियों पर होगी। इसके अलावा संजू सैमसन को भी टीम में जगह मिल सकती है। वहीं, तेज गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षल पटेल और आवेश खान के हाथों में होगी। रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल स्पिन की कमान संभालेंगे। वहीं, कुलदीप यादव को भी स्क्वॉड में जगह मिल सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed