फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa, match preview

राजकोट वनडे के लिए कोहली-रैना ने की खास तैयारी

Sun, 18 Oct 2015 09:07 AM IST
Updated Sun, 18 Oct 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
india vs south africa, match preview

इंदौर वनडे में रोमांचक जीत दर्ज कर सीरीज बराबर करने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां होने वाले सीरीज के तीसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में अपने विजय अभियान को जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन


14 अक्तूबर को मिली जीत टीम इंडिया के साथ-साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए भी संजीवनी की तरह है। धोनी ने पिछले मैच में नाबाद 92 रनों की पारी खेल अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया था। धोनी की नाबाद पारी की बदौलत ही भारत दक्षिण अफ्रीका के सामने सम्मानजनक लक्ष्य रखने में सफल रहा था और बाद में गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी कर मेजबान टीम को जीत दिलाई।  
विज्ञापन


हालांकि धोनी ब्रिगेड यह अच्छी तरह जानती है कि दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उसे आत्मुगधता से बचना होगा। उसे यह बात अच्छी तरह पता है कि किसी प्रकार की ढिलाई मेजबान टीम को भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली-रैना को दिखाना ही होगा दम

india vs south africa, match preview

वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्म में वापसी के संकेत के बीच टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली, सुरेश रैना और ओपनर शिखर धवन का खराब फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है।

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की चोट ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को कमजोर कर दिया है। ऐसे में हाई स्कोरिंग ग्राउंड माने जाने वाले राजकोट की पिच पर भारतीय गेंदबाजों को मुश्किल चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं, तेज गेंदबाज डेल स्टेन के अलावा मोर्ने मोर्केल और कैगिसो रबादा अपनी अतिरिक्त तेजी और उछाल से मेजबान टीम के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं। यदि मेहमान टीम के तेज गेंदबाज यहां नहीं चलते हैं तो फिर इमरान ताहिर और जेपी डुमिनी जैसे स्पिन गेंदबाजों की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed