फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa first test first day capetown live updates

INDvSA: पहले दिन गिरे कुल 13 विकेट, रोहित और पुजारा के सहारे टीम इंडिया

Sat, 06 Jan 2018 08:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Jan 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
india vs south africa first test first day capetown live updates
मोर्ने मोर्केल
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से शुरू हुए पहले टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा। दिन में कुल 13 विकेट गिरे। केपटाउन टेस्ट के पहले दिन स्टंप्स के समय टीम इंडिया ने 11 ओवर में तीन विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 5* और रोहित शर्मा बिना खाता खोले क्रीज पर जमे हुए हैं। टीम इंडिया अभी दक्षिण अफ्रीका के स्कोर से 258 रन पीछे हैं जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।
विज्ञापन


टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 73.1 ओवर में 286 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने स्टंप्स तक शीर्ष तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए।
विज्ञापन


टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर मुरली विजय (1) को वेर्नोन फिलेंडर ने गली में डीन एल्गर के हाथों कैच आउट कराया। फिर डेल स्टेन ने शिखर धवन (16) का कैच अपनी ही गेंद पर लपककर अपनी वापसी का जश्न मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मोर्ने मोर्केल ने आते ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (5) को अपना शिकार बनाया। उन्होंने अपने स्पेल की पहली गेंद पर कोहली को विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों झिलवाया।

इससे पहले टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी करके दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी तीसरे सेशन में 286 रन पर समेट दी।  दक्षिण अफ्रीका को भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआत में ही जोरदार झटके दिए। उन्होंने पारी के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर डीन एल्गर को विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके बाद भुवनेश्वर ने अपने अगले ओवर में एडेन मार्करम (5) को LBW आउट किया। बल्लेबाज ने पहले DRS लेने का मन बनाया, लेकिन गेंद की लाइन इतनी सटीक रही कि उन्होंने इसे जाया नहीं करने का फैसला किया।

इसके बाद भुवी ने टीम इंडिया को बहुत बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने हाशिम अमला (3) को ऑफस्टंप के बाहर की लेंथ गेंद डाली, जो देर से स्विंग हुई। मगर अमला के बल्ले का किनारा निकालने में सफल रही। विकेट के पीछे साहा के लिए यह बेहद आसान कैच रहा।

12 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद एबी डीविलियर्स (65) ने कप्तान फाफ डु प्लेसी (62) के साथ दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 114 रन जोड़े। बता दें कि डीविलियर्स-प्लेसी ने चार साल के बाद 50 या इससे अधिक रन की साझेदारी की। 

इस बीच एबी डीविलियर्स ने शमी द्वारा किए पारी के 23वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर अपने टेस्ट करियर की 41वीं हाफ सेंचुरी जमाई। उन्होंने 55 गेंदों में 10 चौको की मदद से पचासा पूरा किया। टीम इंडिया के खिलाफ डीविलियर्स ने छठा अर्धशतक जमाया। हालांकि, लंच के बाद डीविलियर्स ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके। 84 गेंदों में 11 चौको की मदद से 65 रन बनाने वाले एबीडी को बुमराह ने क्लीन बोल्ड कर दिया। बुमराह का भी दिन बन गया और उन्होंने अपना डेब्यू विकेट यादगार बना लिया।

वहीं, फाफ डू प्लेसी ने जसप्रीत बुमराह द्वारा किए पारी के 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़कर अपने टेस्ट करियर का 16वां अर्धशतक जमाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 98 गेंदों में 10 चौको की मदद से पचासा पूरा किया। हालांकि इसके बाद वो ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और हार्दिक पांड्या के बाहर जाती हुई बॉल पर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को अपना कैच थमा बैठे। डू प्लेसी ने आउट होने से पहले 104 बॉलों पर 12 चौकों की मदद से 62 रन बनाए।

इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने 40 गेंदों में 7 चौको की मदद से 43 रन की तेजतर्रार पारी खेली। तब भुवनेश्वर कुमार ने साहा के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। जल्द ही मोहम्मद शमी ने भी अपने विकेट का खाता खोला और वेर्नोन फिलेंडर (23) को क्लीन बोल्ड करके दक्षिण अफ्रीका का सातवां विकेट गिराया। 

इसके बाद केशव महाराज (35) ने कागिसो रबाडा के साथ आठवें विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका को पारी के 63वें ओवर में झटका लगा जब महाराज रनआउट हो गए। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने कागिसो रबाडा (26) की संघर्षपूर्ण पारी का अंत किया.

जल्द ही अश्विन ने मोर्ने मोर्केल (2) को LBW आउट करके दक्षिण अफ्रीका की पारी का अंत किया। टीम इंडिया के हीरो भुवनेश्वर कुमार रहे, जिन्होंने 19 ओवर में चार मेडन सहित 87 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने दो जबकि हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली।


टीम इंडिया:

शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह।


दक्षिण अफ्रीका:

डीन एल्गर, एडेन मार्करम
, हाशिम अमला, एबी डीविलियर्स, फाफ डू प्लेसी (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, वेर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज, डेल स्टेन, मोर्ने मोर्केल, कागिसो रबाडा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed