{"_id":"5d83c41a8ebc3e93af0f4bc1","slug":"india-vs-south-africa-deepak-chahar-says-i-find-it-easy-to-bowl-death-overs","type":"story","status":"publish","title_hn":"'डेथ ओवरों की गेंदबाजी का उठाते हैं लुत्फ' ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'डेथ ओवरों की गेंदबाजी का उठाते हैं लुत्फ'
Fri, 20 Sep 2019 08:01 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 20 Sep 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
दीपक चाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादातर गेंदबाजों को डेथ ओवरों में बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल लगता है लेकिन भारत के युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर टी-20 प्रारुप में इस चुनौती का लुत्फ उठाते हैं। भारत अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले युवा खिलाड़ियों को मौके प्रदान कर रहा है और 27 साल के चाहर ने पिछले साल जुलाई में पदार्पण करने के बाद तीन मैच खेले और तीनों में प्रभावित किया। उन्होंने इसमें छह विकेट चटकाए।
विज्ञापन
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले चाहर ने दिखा दिया कि वह डेथ ओवरों में भी इतने ही प्रभावी हो सकते हैं। भारत ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में सात विकेट से जीत हासिल की जिसमें चाहर ने अहम भूमिका निभाई। चाहर ने कहा, मैं नहीं जानता कि मैं इसमें कैसे निपुण हुआ लेकिन जब आप भारत के लिए खेल रहे हों तो आपको ऐसा करना ही होगा।
विज्ञापन
उन्होंने अपने तीन ओवर के शुरुआती स्पैल में रीजा हेंड्रिक्स का विकेट झटका और फिर 18वें ओवर में क्रीज पर डटे हुए टेम्बा बावुमा को धीमी गेंद पर आउट किया। चाहर ने कहा, पहले मैं डेथ ओवरों में काफी गेंदबाजी किया करता था और इसमें मुझे चीजें आसान लगती थी क्योंकि पावरप्ले में आपके पास सर्किल के बाहर केवल दो ही क्षेत्ररक्षक होते हैं और बाद में आपको पांच क्षेत्ररक्षक की मदद मिलती है। इससे आप डेथ ओवर में भी काफी वैरिएशन कर सकते हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मैं कैसी गेंदबाजी करूं, यह बल्लेबाज पर निर्भर करता है. डेथ ओवरों में बल्लेबाज यॉर्कर या धीमी गेंद की उम्मीद करता है, लेकिन अगर आप बाउंसर या फिर ‘नकल बॉल भी डालो तो इससे वह हैरान हो सकता है। बल्लेबाज अंदाज लगाता रहे, आपको ऐसी गेंदबाजी करनी होती है।