फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South Africa: Angry Virat Kohli breaks stumps at Mohali VIDEO

INDvSA: बीच मैदान विराट कोहली ने खोया आपा, गुस्से में तोड़ा स्टंप, अब VIDEO वायरल

Thu, 19 Sep 2019 04:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 19 Sep 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
India vs South Africa: Angry Virat Kohli breaks stumps at Mohali VIDEO
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई

मोहाली में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में विराट कोहली बल्ले से एक बार फिर छा गए। रिकॉर्ड अर्धशतक ठोकते हुए उन्होंने न सिर्फ टीम इंडिया को तीन मैच की सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त दिला दी बल्कि फिल्डिंग के दौरान भी उनका चिर-परिचित आक्रामक रवैया देखने को मिला।

विज्ञापन


पहली पारी में फील्डिंग के दौरान विराट को अचानक गुस्सा आ गया और बॉल से स्टम्प को उड़ाकर उसे तोड़ दिया। दरअसल, पूरा वाकया 10वें ओवर में हुआ। जब अपने फिल्डर के खराब थ्रो पर अपना आपा खोते हुए विराट ने स्टंप्स को गेंद से मारकर तोड़ दिया।
विज्ञापन


उस वक्त टुम्बा बुवामा और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीकॉक बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने एक शॉट खेला और दो रन लेने के बाद तीसरे रन के लिए दौड़ लगा दी। कोहली स्टम्प के पास खड़े थे और श्रेयस अय्यर ने थ्रो किया, लेकिन बॉल काफी दूर थी, जिससे गुस्साए विराट ने बॉल को पकड़ा और स्टम्प्स पर दे मारा। स्टम्प टूटकर दूर चला गया। अफ्रीका ने उस गेंद पर तीन रन लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो ट्विटर पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। भारतीयों ने डेथ ओवर्स में उम्दा गेंदबाजी करते हुए आखिरी चार ओवर में सिर्फ 24 रन दिए। तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए। जीत के लिये 150 रन का लक्ष्य भारत ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।


कोहली ने 52 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 72 रन बनाए। वहीं शिखर धवन ने 40 रन की पारी खेली। 72 रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली टी-20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा को पछाड़कर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed