महिला वर्ल्ड टी-20: टीम इंडिया ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिताली राज (56) के शानदारी अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने रविवार को आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज की। गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए दूसरे ग्रुप लीग मैच में टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी मात दी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 6 गेंद शोष रहते मैच अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से 47 गेंदों में 7 चौके की मदद से 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से बिसमाह मारूफ (53) और निदा दार (52) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
पाकिस्तान के 134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। दसवें ओवर की तीसरी गेंद पर टीम इंडिया को स्मृति मंधाना (26) के रूप में पहला झटका लगा। विसमाह मारुफ ने उन्हें उमेमा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। पहले विकेट के लिए मिताली राज और मंधाना के बीच 73 रन की साझेदारी हुई।
इसके बाद 15वें ओवर की पांचवी गेंद पर निदा दार ने खुद की गेंद पर जेमिमा रोड्रिगेज (16) का कैच लपका और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने मिताली के साथ 28 रन की साझेदारी की। 18वें ओवर की चौथी गेंद पर डायना बेग ने मिताली को निदा दार के हाथों कैच आउट कराया। मिताली ने 47 गेंदों में 7 चौके की मदद से 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से डायना बेग, निदा दार और बिसमाह मारुफ ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरूआत खराब रही। पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर अरुणधति रेड्डी ने टीम इंडिया को पहली सफलता दलाई। उन्होंने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज आयेशा जफर (0) को वेदा कृष्णमूर्ति के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इसके कुछ ही देर बाद चौथे ओवर की चौथी गेंद पर उमेमा सोहेल (3) को जेमिमा रोड्रिगेज ने रन आउट कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। 6.2 ओवर में टीम इंडिया को तीसरी सफलता मिली। पाकिस्तान के कप्तान जावेरिया खान (17) पूनम यादव और राधा यादव के सहयोग से रन आउट हो गई।
निदा और बिसमाह के बीच 93 रन की साझेदारी
पाकिस्तान को 19वें ओवर की पहली गेंद पर तगड़ा झटका लगा। हेमलता ने बिसमाह मारूफ को वेदा के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। उन्होंने 49 गेंदों में 4 चौके की मदद से 53 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। चौथे विकेट के लिए उन्होंने निदा के साथ 93 रन की साझेदारी की। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर हेमलात ने निदा दार (52 रन, 35 गेंद, 2 चौके और 5 चौके) को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच आउट कराया।
इसके बाद 20वें ओवर की तीसरी व पांचवी गेंद पर पूनम यादव ने आलिया रियाज (4) और सना मीर (0) को अपना शिकार बनाया। टीम इंडिया की तरफ से पूमन यादव और डायलन हेमलता ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अरुणधति रेड्डी को एक ही विकेट से संतोष करना पड़ा।
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकरप पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया।
बता दें कि पाकिस्तान को अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, टीम इंडिया ने उद्घाटन मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड शतक की बदौलत न्यूजीलैंड को 34 रन से हराया था।
दोनों टीम इस प्रकार है:
भारत: तानिया भाटिया, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज, डायलन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), वेदा कृष्णमूर्ति, मिताली राज, दीप्ति शर्मा,राधा यादव, अरुणधति रेड्डी, पूनम यादव।
पाकिस्तान: नाहिदा खान, आयेशा जफर, उमेमा सोहेल, बिसमाह मारूफ, जावेरिया खान (कप्तान), निदा दार, आलिया रियाज, सना मीर, डायना बेग, सिद्रा नवाज, अनम अमीन।