फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   southampton weather rain today india vs new zealand wtc final match on day 5

WTC Final 2021: भारत-न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मोड़ पर फिर सकता है 'पानी' , जानें पांचवें दिन कैसा रहेगा मौसम

Tue, 22 Jun 2021 12:37 PM IST
प्रशांत कुमार स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 22 Jun 2021 12:37 PM IST
सार

भारत-न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन में खेला जा रहा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर बारिश का साया मंडरा रहा है। पांचवें दिन फैंस के हाथ भारी निराशा लग सकता है। साउथम्पटन में आज तेज बारिश होने की संभावना है ।

विज्ञापन
southampton weather rain today india vs new zealand wtc final match on day 5
साउथम्पटन मौसम: भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच - फोटो : ANI

विस्तार

इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथम्पटन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। आज मैच का पांचवा दिन है। मैच का फाइनल मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। मैच का नतीजा किसी भी टीम के फेवर में जा सकता है, लेकिन मैच पर मौसम कहर बनकर टूट रहा है। साउथम्पटन में लगातार बारिश हो रही है। चौथे दिन यानी सोमवार को सुबह से ही बारिश हो रही है, ऐसे में अंपायरों ने लगभग साढ़े चार घंटे तक इंतजार करने के बाद खेल समाप्त करने एलान कर दिया। आज पांचवे दिन का मैच है, लेकिन बारिश की वजह से मैच नहीं होने की संभावना है।  खेल का अधिकांश हिस्सा बारिश की वजह से प्रभावित रहा है। अभी तक के मैचों को देखा जाए तो कीवी टीम ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। हालांकि भारत की गेंदबाजी को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है। 

विज्ञापन


बारिश की संभावना
मैच के चौथे दिन बारिश ने बेहतरीन खेल की उम्मीद कर रहे फैन्स के अरमानों पर पानी फेर दी। चौथे दिन 141.1 ओवर का ही खेल हो पाया है। बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया। मौसम रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथम्पटन में मौसम लगातार खराब है, सोमवार को भी बारिश से मैच का मजा किरकिरा हुआ था। मंगलवार को पांचवे दिन बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल सुबह से छाए हुए हैं। ऐसे में मैच को रिजर्व डे में कराने का फैसला किया सकता है। 
विज्ञापन


तीसरे दिन भी मैदान गीली होने से मैच जल्दी समाप्त करना पड़ा
बता दें कि तीसरे दिन भी आउटफील्ड गीली होने के कारण खेल देर से शुरू हुआ था और खराब रोशनी के कारण इसे जल्दी समाप्त करना पड़ा था। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने भारत के 217 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 101 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed