फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs new zealand world cup 2019 match 18 when where and how to watch live streaming

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा भारत, कब-कहां-कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग

Thu, 13 Jun 2019 07:58 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 13 Jun 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
india vs new zealand world cup 2019 match 18 when where and how to watch live streaming
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : FILE

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2019 का 18वां मैच गुरूवार को नॉटिंघम में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी अपने तीनों मैचों में जीत हासिल कर अंकतालिका में पहले पायदान पर है। ऐसे में 13 जून को दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला कांटे की टक्कर का होने वाला है। आइए जानते हैं कब, कहा और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

विज्ञापन

 

मैच कब खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का आठवां मैच 13 जून (गुरूवार) को खेला जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच कहां खेला जाएगा?

यह मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा।
 


 

विज्ञापन

मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस 2:30 बजे होगा।
 

किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।
 

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news पर पढ़ने को मिलेगी।

संभावित प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोलिन मनुरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed