फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs new zealand women team third t20i match preview

जीत से विदाई चाहेगी भारतीय महिला टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 आज

Sun, 10 Feb 2019 07:12 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 10 Feb 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
india vs new zealand women team third t20i match preview
indian women cricket team

भारतीय महिला टीम रविवार को जब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश सांत्वना जीत दर्ज कर आत्मसम्मान बचाने की होगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम पिछले मैच में बल्लेबाजी विभाग में सुधरे प्रदर्शन को इस मैच में भी जारी रखना चाहेगी।

विज्ञापन


वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने वाली भारतीय टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज में लय बरकरार नहीं रख सकी और शुरुआती दो मैच गंवा कर सीरीज भी हार गई। आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए टीम तैयार करने की बात ध्यान में रखते हुए भारत ने पहले दो मैचों में अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज को मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


यह तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा कि टीम प्रबंधन को इस फैसले से फायदा होता है या नहीं, लेकिन पहले दो मैचों के नतीजे को देखें तो यह फैसला उत्साहजनक नहीं रहा। भारतीय टीम पहला मैच 23 रन और दूसरा मैच चार विकेट से हार गई। सीरीज गंवाने के बाद हरमनप्रीत ने कहा था, ‘हम टीम तैयार कर रहे हैं। आज भले ही दिक्कतें हैं लेकिन भविष्य में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे जब इन खिलाड़ियों को अनुभव हो जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों मैचों में भारतीय टीम 140 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी जिसे न्यूजीलैंड जैसी शीर्ष टीम के  खिलाफ कम स्कोर माना जाता है। टीम के साथ सबसे बड़ी समस्या मध्यक्रम केबल्लेबाजों का रन नहीं बनना है। स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज पहले दो मैचों में टीम की शीर्ष स्कोरर रहीं। टीम के लिए दीप्ति शर्मा की भूमिका का निर्धारण भी बड़ी समस्या रही है। ऑफ स्पिनर के तौर पर वह राधा यादव की तरह रन रोकने में असफल रही हैं।

वह लेग स्पिनर पूनम यादव की तरह आक्रामक गेंदबाजी भी नहीं कर पा रही है। बाएं हाथ की बल्लेबाज के तौर पर वह अंतिम ओवरों में बड़े शॉट खेलने में भी नाकाम रही हैं। वनडे सीरीज के पहले दो मैचों को गंवाने के बाद वाइट फर्न्स के नाम से मशहूर न्यूजीलैंड महिला टीम लगातार तीन मैच जीतने में सफल रही। तीसरे एकदिवसीय में 57 रन बनाने वाली अनुभवी सुजी बेट्स ने दूसरे टी20 में मैच जीतने वाली 62 रन की पारी खेली।

कप्तान हरमन को फॉर्म की तलाश 
सीरीज के पहले मैच में पदार्पण करने वाली प्रिया पूनिया की बल्लेबाजी में अनुभव की कमी साफ दिखी लेकिन टीम को सबसे ज्यादा निराशा कप्तान हरमनप्रीत के खराब प्रदर्शन से हुई है। भारतीय कप्तान ने सीरीज के पहले दो मैचों में क्रमश : 17 और पांच रन की पारी खेली। उनकी खराब बल्लेबाजी का एक कारण वने सीरीज के दौरान बल्ले से ज्यादा मौका नहीं मिलना भी है। उन्होंने कहा, ‘हमने सीरीज भले ही नहीं जीती लेकिन बहुत कुछ सीखा। हमारे पास युवा टीम है और बहुत कम खिलाड़ी 30 से अधिक मैच खेले हैं। अधिकांश खिलाड़ियों ने दस से कम टी-20 खेले हैं लिहाजा हमने काफी कुछ सीखा।’ 
 

22: रन ही बना पाई हैं पिछले दो मैचों में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत 

टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डायलान हेमलता, मानसी जोशी, अरुंधती रेड्डी, शिखा पांडे, प्रिया पूनिया।

न्यूजीलैंड : एमी सैटर्थवेट (कप्तान), सूजी बेट्स, बर्नाडाइन बी, सोफी डिवाइन, हीली जेंसन, कैटलिन गुरी, ले कास्पेरेक, अमेलिया केर, फ्रांसिस मैके, केटे मार्टिन, रोसमरी मायर, हन्ना रोव, लिया ताहूहू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed