फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs new zealand third odi kanpur virat kohli and kane williamson statements

जीत के बाद विराट ने बताया, टीम इंडिया को कीवियों के खिलाफ कड़ी टक्कर से क्या हुआ हासिल

Mon, 30 Oct 2017 08:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 30 Oct 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
india vs new zealand third odi kanpur virat kohli and kane williamson statements
विराट कोहली - फोटो : zee news

टीम इंडिया ने रविवार को बेहद रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और मैन ऑफ द मैच रोहित शर्मा (147) व मैन ऑफ द सीरीज विराट कोहली (113) के शतकों की मदद से 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 337 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 331 रन बना सकी। भारतीय टीम ने लगातार सातवीं वन-डे सीरीज जीती।

विज्ञापन


मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'न्यूजीलैंड को श्रेय देना चाहूंगा, जिन्होंने तीनों मैचों में कड़ी चुनौती दी। उन्होंने शानदार खेल दिखाया और इसी वजह से हम अपना सर्वश्रेष्ठ दे सके। अच्छा खेलने के लिए कीवी टीम को बधाई।'
विज्ञापन


मैच जीतने के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, 'मैंने गेंदबाजों को उनके हिसाब से खेलने का फैसला किया था, इसलिए मैं शांत था। स्टेडियम में ओस थी, लेकिन गेंदबाजों ने शानदार काम किया। गेंदबाजों के लिए मुश्किलें थी क्योंकि गेंद बल्ले पर आसानी से आ रही थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी टीम की बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए 28 वर्षीय कोहली ने कहा, 'हमने आखिरी 15 ओवर में दमदार प्रदर्शन नहीं किया। पिच धीमी हो चली थी, जिसकी वजह से हमने लगभग 25 रन कम बनाए। इस पिच पर अपने शॉट्स खेलना मुश्किल हो रहा था। मगर ख़ुशी है कि गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया और हम जीत हासिल कर सके। यह हमारे लिए नॉकआउट मैच था और खिलाड़ियों ने अपना कैरेक्टर दिखाया। इससे हमें ये सीख मिली कि हम बड़े टूर्नामेंट खेलते हैं तो नॉकआउट मैच में इस तरह के कैरेक्टर की जरुरत होती है और वो हमने इस मैच में हासिल किया।' 

रिकॉर्ड्स के बारे में विराट कोहली के बड़े बोल

india vs new zealand third odi kanpur virat kohli and kane williamson statements
विराट कोहली - फोटो : BCCI

वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ध्वस्त करने पर कोहली ने कहा, 'मेरा लक्ष्य टीम इंडिया के लिए मैच और सीरीज जीतना था। अगर निजी तौर मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकूं तो यह टीम के लिए बोनस था। रिकॉर्ड्स को नजरंदाज करना मुश्किल है क्योंकि हम अधिकांश ये सुनते रहते हैं, लेकिन किसी भी परिस्थिति में हमारा प्रमुख लक्ष्य मैच जीतने का होता है।'

वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा, 'शानदार सीरीज, अच्छा क्रिकेट हुआ और मैच रोमांचक रहे। कोहली और उनकी टीम को जीत का श्रेय जाता है। वो बेहतर टीम रही। हमने अच्छी प्रतिस्पर्धा दिखाई। हालांकि, इस तरह की हार से निराशा होती है। पिच पूरे समय अच्छी रही और जो टीम अच्छा खेली, सीरीज उसके नाम हुई।'

ये भी पढ़ें: विराट ने 32 वां शतक जड़ तोड़े रिकी पोंटिंग और एबी डीविलियर्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड

उन्होंने आगे कहा, 'आपको अपना सर्वश्रेष्ठ खेलना होता है। हमारे मिडिल ऑर्डर ने अच्छा प्रदर्शन किया। टॉम लैथम ने शानदार बल्लेबाजी की। निकोलस और टेलर ने भी उम्दा पारियां खेली। हमारे तेज गेंदबाजों ने मुश्किल परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने शानदार क्रिकेट खेला और वो जीत के हकदार थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed