फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs new zealand t20 world cup match preview

वर्ल्ड टी-20 को तैयार 'हरमन ब्रिगेड', न्यूजीलैंड से मुकाबला आज

Fri, 09 Nov 2018 04:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Nov 2018 04:20 AM IST
विज्ञापन
india vs new zealand t20 world cup match preview
indian women cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपने पहले खिताब के लक्ष्य के साथ शुक्रवार को मजबूत न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। पचास ओवरों के प्रारूप के मुकाबले बीस ओवरों के सबसे छोटे फार्मेट में भारतीय टीम को अभी अपनी ताकत दिखानी बाकी है। वनडे में पिछले साल भारतीय टीम विश्व कप फाइनल तक पहुंची थी लेकिन इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


हरमनप्रीत की अगुआई में युवा टीम छुपारुस्तम साबित हो सकती है। कप्तान हरमन और नए कोच रोमेश पोवार का मानना है कि वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार से टीम ने बहुत कुछ सीखा है।  पहली बार विश्व कप में उतरने जा रही छह नए खिलाड़ी भ्री कुछ कर गुजरने के इरादे से जोश से भरी हैं।
विज्ञापन


पिछले पांच प्रयासों में भारतीय टीम ने कभी वर्ल्ड टी-20 नहीं जीता। उसका श्रेष्ठ प्रदर्शन 2009 और 2010 में था जब टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। पिछले तीन संस्करणों में तो टीम ग्रुप दौर से आगे नहीं बढ़ सकी है और नॉकआउट में पहुंचने के लिए उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत पड़ेगी।  ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब सिर्फ महिला विश्व कप का आयोजन हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले महिला विश्व कप पुरुष विश्व कप के साथ ही आयोजित होता था।  विश्व कप से पहले भारतीय टीम की तैयारियां और फॉर्म अच्छी चल रही है। टीम ने मेजबान श्रीलंका को पराजित किया जबकि ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू मैदानों पर शानदार प्रदर्शन किया। अभ्यास मैचों में टीम ने गत चैंपियन वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को पराजित किया है।

india vs new zealand t20 world cup match preview
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : SELF

उपकप्तान एवं ओपनर स्मृति मंधाना पर टीम काफी निर्भर कर रही है। मध्यक्रम में जेमिमा रोड्रिग्ज, तान्या भाटिया और हरमनप्रीत मजबूती प्रदान कर रही हैं। स्पिन विभाग में लेग स्पिनर पूनम यादव हैं हालांकि तेज गेंदबाजी में झूलन के संन्यास के बाद अनुभव की कमी देखने को मिल सकती है।

पाक से होगा 11 को मुकाबला
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच के बाद भारतीय टीम को 11 नवंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलना है। आयरलैंड से मुकाबला 15 नवंबर को होगा और तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से टक्कर 17 नवंबर को होगी। भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार को अपनी टीम से बड़ी उम्मीदें हैं।


इन बल्लेबाजों पर रहेंगी निगाह
नाम              मैच        रन        औसत     उच्चतम
हरमनप्रीत       88      1703       27.91       77
स्मृति मंधाना    47       868        21.17       76
जेमिमा रोड्रिग्ज 14      336        37.33        57
तान्या भाटिया   20       66         11.00        46

एशिया कप की हार से सीखा है सबक

india vs new zealand t20 world cup match preview
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
स्मृति का मानना है कि जून में एशिया कप टी-20 के फाइनल में बांग्लादेश से हार भारतीय टीम ने सबक सीखा है। उसके बाद हमने अपनी गलतियों पर काम किया है और अपने आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिसाब से तैयार किया है। एक मैच में हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना के बल्लेबाजी में नहीं चल पाने पर भी टीम ने 170 का बड़ा स्कोर बनाया था।

पिछले तीन महीनों में गेंदबाजों ने भी काफी विकास किया है। वे अपनी योजनाओं को लेकर स्पष्ट हैं और फील्डिंग के लिहाज से भी टीम पिछले विश्व कप के मुकाबले दस प्रतिशत बेहतर हुई है। खिलाड़ी जानती हैं कि अगर वह व्यक्तिगत स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो टीम और भारतीय महिला क्रिकेट को फायदा होगा। देश और दुनिया में खेल की लोकप्रियता और बढ़ेगी। -रोमेश पोवार, भारतीय कोच

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तान्या भाटिया (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, दयालान हेमलता, मानसी जोशी, वेदा कृष्णमूर्ति, स्मृति मंधाना, अनुजा पाटिल, मिथाली राज, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, पूनम यादव।

न्यूजीलैंड : एमी सेतरवेट (कप्तान), सूजी बेट्स, बर्नांडिन बेजुडेनहोट (विकेटकीपर), सोफी डेविन, कैट इब्राहिम, मैडी ग्रीन, होली हडलसटोन, हेयली जेनसेन, लेग कास्पेरेक, एमीलिया केर, कैटे मार्टिन, अना पीटरसन, हैरियट रोव, लिया तोहाहुू और जेस वेटकिन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed