NZ vs IND: फिर खुली ओपनर्स की पोल, विहारी का शतक, पुजारा के सहारे जैसे-तैसे संभला भारत
- तीन दिवसीय मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीता
- भारतीय सलामी बल्लेबाज सस्ते में आउट
- हनुमा विहारी ने खेली शतकीय पारी
- चेतेश्वर पुजारा शतक से चूके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड XI के खिलाफ भारतीय टीम अभ्यास मैच खेल रही है। तीन दिवसीय मुकाबले के पहले दिन भारतीय सलामी बल्लेबाजों की पोल खुल गई। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय रनबांकुरों की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया ने पांच रन के भीतर तीन और 38 रन बनाते-बनाते अपने चार अनमोल विकेट खो दिए। पूरी टीम 263 रन पर ऑलआउट हो गई।
हनुमा विहारी की शानदार शतकीय पारी के बूते मेहमानों का स्कोर 263 तक पहुंच पाया। चेतेश्वर पुजारा शतक बनाने से चुक गए। सैकड़े से सात रन पहले जब टीम का स्कोर 233 रन था, तब वह 93 रन बनाकर आउट हुए। विहारी रिटायर्ड हर्ट होकर नाबाद पवेलियन लौट गए। 101 रन की अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के जमाए।
खाता तक नहीं खोल पाए शॉ और शुभमन
सिडेन पार्क हैमिल्टन में खेले जा रहे इस मैच में दोनों ही भारतीय सलामी बल्लेबाज सस्ते में चलते बने। पृथ्वी शॉ का खाता नहीं खुला और मयंक अग्रवाल एक रन बनाकर आउट हो गए। कीवी इलेवन के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की शुरुआत की और भारती बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।
चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए शुभमन गिल से उम्मीदें थी। इंडिया ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने न्यूजीलैंड में पहले दोहरा शतक और फिर शतक जमाया था, लेकिन उन्होंने भी निराश किया। पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले वह चलते बने। पांचवें क्रम पर आए अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड XI की ओर से टिकनेर ने तीन विकेट लिए, कुग्गेलैन ने दो विकेट चटकाए और नीशाम को तीन विकेट मिले। गिब्सन और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट हासिल हुए।