{"_id":"61ac608390b72161c07a1532","slug":"india-vs-new-zealand-mayank-agarwal-made-record-in-mumbai-test-left-rohit-sharma-and-virat-kohli-behind-in-this-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में मयंक अग्रवाल ने हासिल की खास उपलब्धि, इस मामले में रोहित-विराट को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में मयंक अग्रवाल ने हासिल की खास उपलब्धि, इस मामले में रोहित-विराट को छोड़ा पीछे
Sun, 05 Dec 2021 12:17 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:17 PM IST
सार
मुंबई टेस्ट में में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपने नाम एक व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की है। भारत की दूसरी पारी में वह 62 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले उन्होंने पहली इनिंग्स में 150 रन बनाए थे।
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल
- फोटो : twitter@bcci
विस्तार
मुंबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने व्यक्तिगत तौर पर खास उपलब्धि हासिल की। भारत की दूसरी पारी में वह अर्धशतक लगाने में सफल रहे। इससे पहले मयंक ने पहली इनिंग्स में 150 रन बनाए थे। टीम इंडिया की दूसरी पारी में वह 62 रन बार आउट हुए। मयंक अग्रवाल ने दूसरी पारी में जैसे ही 50 रनों को छुआ तो वह अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज करने में सफल हो गए। टेस्ट विश्व चैंपियनशिप में मयंक भारत की तरफ से एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने का करिश्मा किया है। इस मामल में उन्हेंने विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
मयंक तीन बार कर चुके हैं यह करिश्मा
मयंक अग्रवाल भारत के पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में तीन बार एक मैच में 200 या उससे अधिक बनाने का करिश्मा किया है। इससे पहले वह संयुक्त रूप से रोहित शर्मा के साथ दूसरे स्थान पर थे। हिटमैन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दो बार एक मैच में 200 या उससे अधिक रन बनाए हैं। जबकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली टेस्ट चैंपियनशिप में एक बार यह रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन
रोहित-राहुल की गैरमौजूदगी का उठाया फायदा
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में आराम दिया गया है। वहीं, कानपुर टेस्ट मैच शुरू होने से पहले केएल राहुल चोटिल हो गए थे। ऐसे में मयंक अग्रवाल को सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम इंडिया में जगह मिली जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। व्यक्तिगत तौर पर अगर देखा जाए तो मयंक के लिए यह प्रदर्शन खास है। उनकी इस परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन