{"_id":"5e26ff7b8ebc3e4b25045d46","slug":"india-vs-new-zealand-host-have-to-win-at-least-two-formats","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-न्यूजीलैंड के बीच बड़ी श्रृंखला, मेजबान टीम को तीन में से दो प्रारूप जीतने होंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-न्यूजीलैंड के बीच बड़ी श्रृंखला, मेजबान टीम को तीन में से दो प्रारूप जीतने होंगे
Tue, 21 Jan 2020 07:11 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 21 Jan 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 जनवरी से भारत के न्यूजीलैंड दौरे का आगाज होगा। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में पांच टी-20, तीन वन-डे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला क्रेग मैकमिलन का मानना है कि मेजबान का सामना भारतीय क्रिकेट टीम के रूप में एक ‘पावरहाउस’ से है और उसे ‘पास’ होने के लिए तीन में से दो प्रारूप में जीतना होगा।
विज्ञापन
मैकमिलन ने ‘रेडियो स्पोर्ट ब्रेकफास्ट’ से कहा, ‘यह बड़ी श्रृंखला है। ऑस्ट्रेलिया में जो हुआ, उसके बाद यह पूरा दौरा काफी बड़ा है। भारतीय टीम पावरहाउस है। टेस्ट, वन-डे और टी-20 सभी श्रृंखलाएं अहम होंगी। न्यूजीलैंड को उत्तीर्ण होने के अंक हासिल करने के लिए तीन में से दो श्रृंखलाएं जीतनी होंगी।’
विज्ञापन
भारत के खिलाफ श्रृंखला का आगाज शुक्रवार को टी-20 मैच से होगा। मैकमिलन ने कहा, ‘शुरुआत में पांच टी-20 मैच होंगे और मुझे पता है कि यह सबका पसंदीदा प्रारूप नहीं है। इसके बाद अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप होना है लिहाजा ये श्रृंखला अहम है। ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन के बाद हमें जीत की राह पर लौटना होगा।’
विज्ञापन