फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs new zealand fourth odi match preview at hamilton

52 साल में सबसे बड़ी जीत करने उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा वनडे आज

Thu, 31 Jan 2019 01:34 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 31 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
india vs new zealand fourth odi match preview at hamilton
team india

पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया गुरुवार को जब न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में उतरेगी तो उसकी निगाह जीत का चौका लगाकर कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा को यादगार तोहफा देने पर होगी।

विज्ञापन


देखें वीडियो:
विज्ञापन


दोहरे शतक जमाने में माहिर रोहित का यह 200वां अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच होगा। खुद रोहित और उनकी टीम इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़ने वाले रोहित कप्तान के रूप में अपने उम्दा रिकॉर्ड को भी बरकरार रखना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होगी 52 साल में सबसे बड़ी जीत 
सेडन पार्क की बल्लेबाजों की मददगार पिच पर न्यूजीलैंड के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाजों को रोकना आसान नहीं होगा। टीम इंडिया अगर 4-0 की बढ़त बना लेती है तो किसी भी प्रारूप में 52 साल में न्यूजीलैंड में यह उसकी सबसे बड़ी जीत होगी। भारत ने पहली बार 1967 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था। भारत ने एशिया के बाहर अब तक इंग्लैंड और जिंबाब्वे में ही लगातार चार या उससे अधिक वनडे जीते हैं।  

बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का मौका 
भारत के पास अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का सुनहरा मौका है। महेंद्र सिंह धोनी की मांसपेशियों की चोट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। टीम सूत्रों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी उपलब्धता पर फैसला सुबह ही लिया जाएगा। धोनी के खेलने पर वह कप्तान विराट कोहली की जगह लेंगे जिन्हें बाकी मैचों के लिए आराम दिया गया है। 

शुभमन कर सकते हैं पदार्पण

प्रतिभाशाली शुभमान गिल को भी सीनियर टीम की जर्सी पहनने का मौका मिल सकता है। क्रिकेट पंडित उनके  स्ट्रोक्स में कोहली के शॉट्स की झलक देखते हैं। कोहली ने तीसरे मैच में जीत के बाद कहा था जब मैं 19 बरस का था तो शुभमान का दस प्रतिशत भी नहीं था।

कोहली से तारीफ सुनने के बाद कोच रवि शास्त्री और रोहित उसे चौथे नंबर पर मौका दे सकते हैं। जहां अंबाती रायडू चमत्कारिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। गिल और धोनी दोनों के खेलने पर दिनेश कार्तिक को आराम दिया जा सकता है।

शमी की जगह खेल सकते हैं खलील या सिराज 
गेंदबाजी में कुलदीप यादव आठ और युजवेंद्र चहल छह विकेट चटका चुके हैं। दो बार मैन ऑफ द मैच रह चुके शमी को आराम दिया जा सकता है जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की शुरुआत के बाद से लगातार खेल रहे हैं। शमी को आराम देने पर खलील अहमद या मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है। 

न्यूजीलैंड ने हर विभाग में किया निराश 
न्यूजीलैंड के लिए यह सीरीज हर विभाग में निराशाजनक रही है। उसके बल्लेबाज कुलदीप और चहल की गेंदों को पढ़ नहीं पा रहे। शमी भी पहले स्पैल में काफी प्रभावी रहे हैं। विलियमसन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल पाए। गुप्टिल फ्लाप रहे हैं।

लाथम और टेलर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट को दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल रहा है। तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल और लेग स्पिनर ईश सोढी भी नहीं चल पाए। हरफनमौला जिम्मी नीशाम को टीम में शामिल किया गया है।

हैमिल्टन में पांच में से जीता है सिर्फ एक मैच 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या।

न्यूजीलैंड  : केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, ट्रेंट बोल्ट, हेनरी निकोल्स, टॉड एस्टल, लोकी फग्युर्सन, मैट हेनरी, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, मिशेल सैंटनर और टिम साउथी।

हैमिल्टन में पांच में से जीता है सिर्फ एक मैच 
हैमिल्टन के सेडन पार्क में भारतीय टीम का रिकॉर्ड खराब रहा। टीम इंडिया यहां पहली बार 1981 में खेली थी, लेकिन तब उसे हार मिली थी। उसने यहां पर कुल पांच मैच खेले हैं जिसमें से चार में पराजय मिली है। एकमात्र जीत 2009 में धोनी की कप्तानी में मिली थी।
 

वर्ष     परिणाम
2014 7 विकेट से हार
2014 15 रन से हार
2009  84 रन से जीत
2006  छह विकेट से हार
1981  57 रन से हार

आंकड़े

-08 मैचों में अब तक रोहित ने कप्तानी की है जिसमें से सात जीते हैं। उनकी कप्तानी में टीम को एकमात्र हार 2017 में श्रीलंका के हाथों मिली थी। इसमें उन्होंने पहली बार टीम की अगुआई की थी   
-03 दोहरे शतक वनडे क्रिकेट में जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं रोहित शर्मा 
-15वें भारतीय होंगे वनडे मैचों का दोहरा शतक लगाने वाले 
-7997 रन बनाए हैं 199 मैचों में 48.14 की औसत से। इसमें 22 शतक और 39 अर्द्धशतक हैं 
-160 रन अब तक मौजूदा सीरीज में बना चुके हैं 
-14 विकेट अब तक सीरीज में चटका चुकी है कुलदीप और चहल की स्पिन जोड़ी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed