फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs new zealand first ODI stopped due to sun

'भारत में सूरज की रोशनी तेज होती तो क्या मैच रोक देते'

Fri, 25 Jan 2019 08:36 AM IST
Priyesh Mishra स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 25 Jan 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
india vs new zealand first ODI stopped due to sun
india vs new zealand

नेपियर के मेयर बिल डाल्टन ने कहा कि भारत को न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों को इतना मजबूत होना चाहिए कि आंख में सूरज की रोशनी कुछ हद तक बर्दाश्त कर सकें। उन्होंने यह भी सवाल दागा कि अगर यही हालात भारत में होते तो क्या खिलाड़ी मैदान छोड़ देते।

विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में डूबते सूरज की रोशनी से बाधा पड़ने के कारण खेल करीब आधा घंटा रोकना पड़ा था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ था। डाल्टन ने कहा, ‘क्या भारत में भी ऐसी स्थिति पैदा होती तो वे मैदान छोड़ देते।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मेरा मानना है कि ये सभी खिलाड़ी हैं और उन्हें इतना मजबूत तो होना चाहिए कि कुछ समय तक सूरज की रोशनी झेल सकें। यह आउटडोर खेल है और उन्हें मजबूत होना ही चाहिए। मेरे लिए यह सब अजीब था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब शिखर धवन की आंखों में चुभी सूरज की तेज रोशनी, अंपायर ने रोका मैच

इससे पहले टीम इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में गत बुधवार को एक अजीब वाकया देखने को मिला। न्यूजीलैंड की 158 रनों की चुनौती का सामना करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान मैच सूरज की तेज रोशनी के कारण रोकना पड़ गया।

उस वक्त टीम इंडिया शिखर धवन और विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी अंपायरों ने मैच रोकने का फैसला किया। कीवी गेंदबाज लोकी फर्ग्युसन गेंदबाजी कर रहे थे कि शिखर धवन ने तेज रोशनी की परेशानी के चलते अंपायर को सूचित किया।

भारत का स्कोर उस समय 10.1 ओवर में 1 विकेट खोकर 44 रन था। ओपनर शिखर 29 और कैप्टन विराट कोहली 2 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 157 रन पर ऑलआउट कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed