फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs new zealand fantasy 11 Rohit and Rahul can give Points pick chahal and daryl mitchell

IND vs NZ Fantasy 11: रोहित और राहुल से बड़ी पारी की उम्मीद, बल्लेबाजों को टीम में लेना फायदेमंद

Wed, 17 Nov 2021 06:47 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 06:47 AM IST
सार

Note: सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।

विज्ञापन
India vs new zealand fantasy 11 Rohit and Rahul can give Points pick chahal and daryl mitchell
जयपुर में भारतीय ओपनर बड़ा स्कोर बना सकते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच जयपुर में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्डकप की हार का बदला लेने का अच्छा मौका है। भारत के लोकेश राहुल और रोहित शर्मा इस मैच में अच्छे अंक दिला सकते हैं। वहीं न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल और ट्रेंट बोल्ट पर भरोसा जताया जा सकता है। जयपुर की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रहेगी। ऐसे में ज्यादा बल्लेबाजों को अपनी टीम में रखना फायदेमंद होगा। 
विज्ञापन


फैंटेसी-11 के सिलेक्शन की बात करें तो जयपुर की पिच सपाट होगी और बल्लेबाज ज्यादा पॉइंट्स दिला सकते हैं। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग कंडीशंस कैसे होंगे और कौन-कौन से खिलाड़ी फैंटेसी गेम में ज्यादा पॉइंट दिला सकते हैं।
विज्ञापन


विकेटकीपर
इस मैच में भारत के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत के कंधों पर होगी। पंत का हालिया फॉर्म ठीक-ठाक रहा है, लेकिन लंबे समय से उन्होंने कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। वहीं न्यूजीलैंड के लिए विकेटकीपिंग टिम सीफर्ट करेंगे। ये दोनों ही खिलाड़ी काफी नीचे बल्लेबाजी करने आते हैं। ऐसे में आप किसी भी विकेटकीपर को अपनी टीम में रख सकते हैं। हालांकि पंत को भारतीय हालातों का फायदा मिलेगा और मौका मिलने पर वो बड़ा स्कोर बना सकते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लेबाज
आप अपनी टीम में तीन या चार बल्लेबाजों को शामिल कर सकते हैं। न्यूजीलैंड की टीम में मार्टिन गुप्टिल एकमात्र बल्लेबाज हैं, उन्हें टीम में रखना फायदेमंद होगा। वहीं भारत के रोहित शर्मा और केएल राहुल के अलावा आप सूर्यकुमार यादव या श्रेयस अय्यर पर भी भरोसा जता सकते हैं। ये सभी बल्लेबाज शुरुआत में बल्लेबाजी करने आते हैं और सपाट पिच में कोई भी बड़ी पारी खेल सकता है।  

ऑलराउंडर्स
न्यूजीलैंड की टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार है इस वजह से आपको कम से कम तीन ऑलराउंडर अपनी टीम में रखने चाहिए। न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने टी-20 वर्ल्डकप में खूब रन बनाए हैं। उनके अलावा न्यूजीलैंड के जेम्स नीशम ने भी गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा खेल दिखाया है। आप इन दोनों खिलाड़ियों को अपनी टीम में ले सकते हैं। इसके साथ ही भारत के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का यह मैच खेलना तय है। आप उन्हें भी अपनी टीम में रख सकते हैं। 

गेंदबाज
जयपुर की पिच स्पिन गेंदबाजों की मददगार होती है, लेकिन यहां शुरुआत से ओस गिरेगी और गेंदबाजों को परेशानी होगी। ऐसे में अनुवभी गेंदबाजों को टीम में रखना फायदेमंद रहेगा। जो गेंदबाज बेहतर नियंत्रण के साथ गेंदबाजी करते हैं। इसलिए आप अपनी टीम में टिम साउदी, ईश सोढ़ी, अवेश खान और युजवेन्द्र चाहल को रख सकते हैं।

कप्तान और उपकप्तान
दोनों टीमों के किसी ओपनिंग बल्लेबाज को कप्तान या उप कप्तान बनाना फायदेमंद हो सकता है। आप आप केएल राहुल, डेरिल मिशेल और रोहित शर्मा में से अपना कप्तान और उपकप्तान चुन सकते हैं। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद सिराज, अवेश खान।


न्यूजीलैंड की टीम: टिम साउदी (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिशेल, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

फैंटेसी-11 के लिए टीम
विकेटकीपर:
ऋषभ पंत
बल्लेबाज: केएल राहुल, मार्टिन गुप्टिल, सूर्यकुमार यादव 
ऑलराउंडर: वेंकटेश अय्यर, जेम्स नीशम, डेरिल मिशेल
गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, अवेश खान, टिम साउदी, ईश सोढ़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed