फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealand 3rd T20 probable Playing 11 Prediction, Captain and Vice-Captain

IND vs NZ Playing 11: सीरीज के अंतिम मैच में रिजर्व खिलाड़ियों को आजमा सकता है भारत, ऐसी हो सकती है अंतिम एकादश

Sun, 21 Nov 2021 08:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 21 Nov 2021 08:43 AM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैच जीतकर टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा की निगाह अब रविवार को तीसरे और अंतिम मैच में क्लीन स्वीप करने पर होगी।

विज्ञापन
India vs New Zealand 3rd T20 probable Playing 11 Prediction, Captain and Vice-Captain
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 लाइव स्कोर - फोटो : social media

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैच जीतकर टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा की निगाह अब रविवार को तीसरे और अंतिम मैच में क्लीन स्वीप करने पर होगी। यह हो सकता है कि सीरीज हाथ में आने के बाद टीम इंडिया की ओर से इस मुकाबले में रिजर्व खिलाड़ियों को मौका दे दिया जाए। 

विज्ञापन


दुनियाभर में अनेक निजी लीग होने के कारण द्विपक्षीय टी20 शृंखलाओं की चमक कम हो रही है लेकिन विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद इस शृंखला को जीतने से भारत के जख्मों पर मरहम लगेगा। दूसरी ओर विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से दो सप्ताह के भीतर पांच मैच खेलने वाली न्यूजीलैंड टीम के लिए यह मैच एक तरह से साख बचाने की बात है। अति व्यस्त कार्यक्रम और कप्तान केन विलियमसन की गैर मौजूदगी के कारण 0-3 से हार की कगार पर पहुंची कीवी टीम का मानमर्दन तो हुआ है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



रोहित के लिए लकी है ईडन गार्डन  
जयपुर और रांची में जीतने के बाद भारतीय टीम शृंखला अपने नाम कर चुकी है लेकिन ‘क्लीन स्वीप’ करने के लिए ईडन गार्डन से बेहतर जगह नहीं हो सकती। बतौर पूर्णकालिक टी20 कप्तान रोहित की यह पहली शृंखला है जिसमें पहले दोनों टॉस उन्होंने जीते। इससे हालात का फायदा उठाने में मदद मिली और गेंदबाजों तथा बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा। रोहित ने ईडन गार्डन पर ही वनडे क्रिकेट में 264 रन बनाए थे और यहीं पर कप्तान के तौर पर पहली शृंखला 3-0 से जीतना उनके लिए सोने पे सुहागा होगा।

वेंकटेश कर सकते हैं गेंदबाजी 
कोच राहुल द्रविड़ को इस तरह की शानदार जीत के बाद नई भूमिका में ढलने में मदद मिलेगी। इसके एक सप्ताह के भीतर ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट शृंखला शुरू होने वाली है। रोहित और द्रविड़ अब रिजर्व खिलाड़ियों को मौका देकर परखना चाहेंगे। छठे गेंदबाज को चुनने की दशा में वेंकटेश अय्यर से गेंदबाजी कराई जा सकती है चूंकि हुगली नदी से उठने वाली हवाओं से उन्हें अतिरिक्त स्विंग मिलेगी। ऋतुराज गायकवाड़, आवेश खान और ईशान किशन उम्मीद कर रहे होंगे कि कप्तान उन्हें इस मैच में मौका देंगे।

गायकवाड़-चहल को मिल सकता है मौका 
आईपीएल में आरेंज कैप रहे गायकवाड़ पहले तीन स्थानों में से किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके लिए कप्तान रोहित या उपकप्तान के एल राहुल को बाहर बैठना होगा। राहुल को बाहर करना सटीक होगा क्योंकि चार दिन बाद उन्हें टेस्ट शृंखला खेलनी है। इसी तरह दीपक चाहर या भुवनेश्वर कुमार की जगह अवेश खान को उतारा जा सकता है। अक्षर पटेल या रविचंद्रन अश्विन की जगह युजवेंद्र चहल खेल सकते हैं।

न्यूजीलैंड के लिए डेथ ओवर चुनौती 
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से लगातार खेल रहे ऋषभ पंत की जगह इशान किशन को मौका दिया जा सकता है। इस शृंखला का सबसे बड़ा हासिल अश्विन का फॉर्म रहा जिन्होंने दोनों मैचों में किफायती गेंदबाजी करके 23 और 19 रन देकर क्रमश: दो और एक विकेट लिया। वह ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज ’ पुरस्कार के दावेदार बन गए हैं जबकि चार साल तक उन्हें सीमित ओवरों की टीम में उतारा नहीं गया। न्यूजीलैंड के लिए दिक्कत 15वें से 20वें ओवर के बीच है जिसमें उनके बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पा रहे। ईडन गार्डन बल्लेबाजों की ऐशगाह रहा है और नवंबर में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए ओस के कारण आसानी होगी।


संभावित एकादश: 
भारत : 

रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अवेश खान, दीपक चाहर, हर्षल पटेल

न्यूजीलैंड
टिम साउदी (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, मार्टिन गुप्टिल, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, जिमी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम सीफर्ट और ईश सोढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed