फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs New Zealand 2nd Test At Eden Gardens Playing XI

कप्तान कोहली फिर फेल, पुजारा-रहाणे ने संभाली भारतीय पारी

Fri, 30 Sep 2016 04:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 30 Sep 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
India Vs New Zealand 2nd Test At Eden Gardens Playing XI
विराट कोहली - फोटो : PTI
कोलकाता टेस्ट का पहला दिन काफी अप्रत्याशित रहा। पहले सत्र में तेज गेंदबाजों ने मैच में नियंत्रण बनाए रखा तो दूसरा सत्र भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। लेकिन तीसरे सत्र का शुरुआती घंटा भारत के फेवर में रहने के बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने फिर अपना जलवा बिखेरा।
विज्ञापन


LIVE SCORECARD

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत चेतेश्वर पुजारा (87) और अजिंक्य रहाणे (77) के बीच हुई 141 रनों की साहसिक शतकीय साझेदारी के दम पर 7 विकेट पर 239 रन बनाने में सफल रहा। एक समय टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 46 रन था, यहां से पुजारा और रहाणे ने अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए स्कोर को 187 तक पहुंचा दिया, लेकिन इसके बाद फिर से विकेटों का पतन शुरू हो गया और स्कोर 7 विकेट पर 231 रन हो गया। पुजारा की यह अर्धशतकीय पारी सीरीज में लगातार तीसरी और ओवरऑल 10वीं फिफ्टी रही।
विज्ञापन


पुजारा और रहाणे के बाद आर अश्विन (26) ने तीसरी सबसे बड़ी पारी खेली। जबकि न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने 3 विकेट झटका तो लंबे इंतजार के बाद टीम में लौटे फिरकी गेंदबाज जीतन पटेल ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने वाली टीम इंडिया के फैसले से शायद किसी को कोई हैरानी नहीं हुई, मगर दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन देखकर काफी हैरानी हुई। मांसपेशियों में खिंचाव के चलते बाहर हुए लोकेश राहुल की जगह शिखर धवन को शामिल किया गया। हालांकि लोगों को उम्मीद थी कि गौतम गंभीर को मुरली विजय के साथ ओपनिंग करने का मौका मिलेगा। लेकिन गंभीर अंतिम एकादश में नहीं आ सके। वहींं फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी टीम में शामिल किया गया।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को भी बड़ा झटका लगा जब बीमार होने की वजह से कप्तान  केन विलियम्सन ही बाहर हो गए और अब उनकी जगह रॉस टेलर कप्तानी कर रहे हैं।

फिर नाकाम हुए धवन और कप्तान कोहली

India Vs New Zealand 2nd Test At Eden Gardens Playing XI
विराट कोहली - फोटो : PTI

टॉस जीतकर टीम इंडिया का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला रास नहीं आया और पारी की सातवीं ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन तेज गेंदबाज मैट हेनरी की गेंद पर बोल्ड हो गए। वह सिर्फ एक रन ही बना सके। धवन को अनफिट लोकेश राहुल की जगह शामिल किया गया था। हालांकि उम्मीद यह भी थी कि लोकेश की जगह गौतम गंभीर को टीम में रखा जाएगा, लेकिन उनकी वापसी नहीं हो सकी।

ईडन की नई पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को शुरू से ही बल्लेबाजी करने में दिक्कत आ रही थी। न्यूजीलैंड की पेस बैटरी ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया। ओपनर मुरली विजय का साथ देने चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आए और दोनों ही संघर्ष करते दिखे। इस बीच मुरली 29 गेंदों में 9 रन बनाकर अपना कैच विकेट के पीछे थमा दिया। हेनरी की गेंद पर विकेटकीपर सीजे वाटलिंग ने कैच आउट कराया।

महज 28 रन पर दोनों ओपनर्स को खोने के बाद टीम को उम्मीद थी कि कप्तान विराट कोहली बड़ी पारी खेलकर संकट से बाहर निकालेंगे। कोहली ने पुजारा के साथ पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन यह जोड़ी भी ज्यादा देर तक क्रीज पर जमी नहीं रह सकी और 18 रनों की साझेदारी के बाद टूट गई। कानपुर टेस्ट की दोनों पारियों में नाकाम रहे कोहली इस मैच की पहली पारी में भी 9 रन बनाकर आउट हो गए। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कोहली को कैच आउट कराया।

भारत की बल्लेबाज किस कदर धीमी रही इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 2 घंटे के खेल में टीम के खाते में महज 57 रन ही जुड़ सके और 3 बड़े विकेट भी गिर गए। ये सभी विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में गए।

पुजारा-रहाणे की शतकीय साझेदारी के बाद लड़खड़ाया भारत

India Vs New Zealand 2nd Test At Eden Gardens Playing XI
पहले सत्र में 3 विकेट गिरने के बाद भारत ने लंच के बाद जब अपनी पारी शुरू की तो चेतेश्वर पुजारा (87) और अजिंक्य रहाणे (77, 157 गेंद, 11 चौका) ने भारतीय पारी को 57 रन से आगे बढ़ाया। पहले सत्र में 3 बड़े विकेट गंवाने के साथ ही रन बनाने की धीमी गति के कारण इस सत्र में बल्लेबाजों का तेज बल्लेबाजी का भी दारोमदार था। भारत ने इस सत्र में 31 ओवर में 79 रन ही बना पाया।

पुजारा ने अपनी धीमी पारी को उसी गति में आगे बढ़ाया और 146 गेंदों में अर्धशतक में बदल दिया। दोनों ने धीमी बल्लेबाजी जरूर की लेकिन अपना विकेट बचाने में कामयाब रहे। फिर टी-ब्रेक के बाद रहाणे ने भी अर्धशतक ठोंक दिया। इस बीच दोनों ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी (141) करते हुए टीम को 150 के पार पहुंचा दिया।

पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 65 से ज्यादा का स्कोर किया था लेकिन इसे शतक में बदल नहीं सके और आज उम्मीद थी कि वो जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं शतक उनके बल्ले से जरूर निकलेगा। लेकिन 87 रन के स्कोर पर वह नील वैंगनर की गेंद पर खराब शॉट खेल बैठे और कैच आउट हो गए। उन्होंने अपनी जूझारू पारी में 219 गेंदों में 17 चौके से 87 रन बनाए। इसके बाद रोहित शर्मा (2) भी सस्ते में नाकाम हो गए। वह जीतन पटेल के शिकार बने।

हालांकि इसी सत्र के शुरुआती एक घंटे में पुजारा और रहाणे ने तेजी से रन बनाने शुरू किए जिस कारण थोड़ा तेजी से रन बनाने शुरू हो गए, लेकिन 7 रन के स्कोर पर 2 विकेट गिर जाने से रन बनाने की गति फिर से धीमी हो गई। रहाणे भी 77 रन पर आउट हो गए।

एक समय भारत का स्कोर 3 विकेट पर 187 रन था लेकिन 200 के स्कोर तक उसके 6 विकेट गिर गए। दिन का खेल खत्म होने तक आर अश्विन 26 रन बनाकर आउट हो गए। खेल खत्म होने तक रिदिमान साहा और रविंद्र जडेजा खेल रहे थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed