फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ 1st T20I Highlights: भारत का विजयी आगाज, न्यूजीलैंड को पहले टी-20 में छह विकेट से रौंदा

Fri, 24 Jan 2020 05:19 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 24 Jan 2020 05:19 PM IST
खास बातें

न्यूजीलैंड-भारत के बीच पांच टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क के मैदान पर खेला गया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 204 रन विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय शेरों ने एक ओवर पहले ही इस स्कोर को पा लिया। केएल राहुल ने 56 तो जबकि कोहली ने 45 रन की पारी खेली। अंत में श्रेयस अय्यर की 29 गेंदों में 58 रन की तूफानी पारी ने भारत की राह आसान कर दी। सीरीज का दूसरा मैच इसी मैदान पर 26 जनवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन
India vs New Zealand 1st T20I live cricket score match updates
अमर उजाला - फोटो : ग्राफिक्स (रोहित झा)

लाइव अपडेट

04:21 PM, 24-Jan-2020

पहली बार एक मैच में 5 बल्लेबाजों का अर्धशतक

यह पहला इंटरनेशनल टी-20 मैच है, जिसमें पांच खिलाड़ियों ने अर्धशतक जमाए।
04:02 PM, 24-Jan-2020

सबसे ज्यादा चार बार 200+ रन चेज करने वाला भारत

टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने चौथी बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया। वह सबसे ज्यादा चार बार ऐसा कर चुका है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने दो बार यह कारनामा किया। वहीं, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, बांग्लादेश और कतर एक-एक बार 200+ स्कोर साध चुके हैं।
विज्ञापन
03:56 PM, 24-Jan-2020

श्रेयस अय्यर का विजयी छक्का

भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 58 रन बनाए। लोकेश राहुल (56) ने अपने टी-20 करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली (45) अर्धशतक से चूके। राहुल और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 99 रन जोड़े। टीम की शुरुआत खराब रही थी। ओपनर रोहित शर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। शिवम दुबे ने 13 रन की उपयोगी पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए।
03:53 PM, 24-Jan-2020

भारत ने हासिल किया न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य

पहले टी-20 में 6 विकेट से जीत दर्ज करने के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा टी-20 लक्ष्य भी हासिल कर लिया। इससे पहले टीम इंडिया ने पिछले साल इसी मैदान पर 159 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। कुल मिलाकर टीम इंडिया ने छठी बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया।
03:47 PM, 24-Jan-2020

19वें ओवर में ही जीता भारत

श्रेयस अय्यर ने छक्का मारकर एक ओवर पहले ही टीम इंडिया को जीत दिला दी। 19वें ओवर में ही टीम इंडिया ने 204 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। केएल राहुल ने 56 रन बनाए जबकि कोहली ने 45 रनों की पारी खेली।
03:40 PM, 24-Jan-2020

भारत को 12 गेंदों में 18 रन की जरूरत

भारत को 12 गेंदों में 18 रन की जरूरत
विज्ञापन
विज्ञापन
03:35 PM, 24-Jan-2020

18 गेंदों में 29 रन की दरकार

मनीष पांडे और श्रेयस मिलकर टीम के लिए अहम पारियां खेलते हुए।
03:29 PM, 24-Jan-2020

24 गेंद में 39 रन की दरकार

भारत का स्कोर: 16 ओवर के बाद 165/4, श्रेयस अय्यर (23),  मनीष पांडे (10)
03:21 PM, 24-Jan-2020

शिवम दुबे 13 रन बनाकर आउट

मिचेल सैंटनर की दो गेंदों पर लगातार छक्के और चौके लगाने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे अगले ओवर में भी उसी फिराक में थे, लेकिन 13.2 ओवर में ईश सोढ़ी के जाल में फंस गए। लॉन्ग ऑन की बाउंड्री पर साउदी ने दबाव भरे माहौल में अच्छा कैच लपका।
03:10 PM, 24-Jan-2020

8 गेंद के भीतर भारत का दूसरा विकेट गिरा

टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका। कप्तान विराट कोहली आउट। इस ओवर की शुरुआत से पहले मेहमानों को 54 गेंदों में 83 रन की दरकार थी। अबतक बेहद महंगे साबित हुए टिकनेर ने पहली ही गेंद पर टीम इंडिया को तीसरा झटका दिया। पैरों पर आई गेंद को विराट मिडविकेट के ऊपर से फ्लिक करना चाहते थे, शायद वह सिंगल तलाश रहे थे, लेकिन लेग कटर पर वह अपना संयम खो बैठे। सामने डाइव करते हुए कैच लेना किसी भी फिल्डर के लिए आसान नहीं होता, लेकिन अद्भुत फिल्डर मार्टिन गप्टिल ने इस चमत्कारिक कैच को सच कर दिखाया। विराट कोहली 32 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed