04:21 PM, 24-Jan-2020
पहली बार एक मैच में 5 बल्लेबाजों का अर्धशतक
यह पहला इंटरनेशनल टी-20 मैच है, जिसमें पांच खिलाड़ियों ने अर्धशतक जमाए।
04:02 PM, 24-Jan-2020
सबसे ज्यादा चार बार 200+ रन चेज करने वाला भारत
टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने चौथी बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया। वह सबसे ज्यादा चार बार ऐसा कर चुका है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने दो बार यह कारनामा किया। वहीं, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, बांग्लादेश और कतर एक-एक बार 200+ स्कोर साध चुके हैं।
03:56 PM, 24-Jan-2020
श्रेयस अय्यर का विजयी छक्का
भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 58 रन बनाए। लोकेश राहुल (56) ने अपने टी-20 करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली (45) अर्धशतक से चूके। राहुल और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 99 रन जोड़े। टीम की शुरुआत खराब रही थी। ओपनर रोहित शर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। शिवम दुबे ने 13 रन की उपयोगी पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए।
03:53 PM, 24-Jan-2020
भारत ने हासिल किया न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य
पहले टी-20 में 6 विकेट से जीत दर्ज करने के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा टी-20 लक्ष्य भी हासिल कर लिया। इससे पहले टीम इंडिया ने पिछले साल इसी मैदान पर 159 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। कुल मिलाकर टीम इंडिया ने छठी बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया।
03:47 PM, 24-Jan-2020
19वें ओवर में ही जीता भारत
श्रेयस अय्यर ने छक्का मारकर एक ओवर पहले ही टीम इंडिया को जीत दिला दी। 19वें ओवर में ही टीम इंडिया ने 204 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। केएल राहुल ने 56 रन बनाए जबकि कोहली ने 45 रनों की पारी खेली।
03:40 PM, 24-Jan-2020
भारत को 12 गेंदों में 18 रन की जरूरत
भारत को 12 गेंदों में 18 रन की जरूरत
03:35 PM, 24-Jan-2020
18 गेंदों में 29 रन की दरकार
मनीष पांडे और श्रेयस मिलकर टीम के लिए अहम पारियां खेलते हुए।
03:29 PM, 24-Jan-2020
24 गेंद में 39 रन की दरकार
भारत का स्कोर: 16 ओवर के बाद 165/4, श्रेयस अय्यर (23), मनीष पांडे (10)
03:21 PM, 24-Jan-2020
शिवम दुबे 13 रन बनाकर आउट
मिचेल सैंटनर की दो गेंदों पर लगातार छक्के और चौके लगाने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे अगले ओवर में भी उसी फिराक में थे, लेकिन 13.2 ओवर में ईश सोढ़ी के जाल में फंस गए। लॉन्ग ऑन की बाउंड्री पर साउदी ने दबाव भरे माहौल में अच्छा कैच लपका।
03:10 PM, 24-Jan-2020
8 गेंद के भीतर भारत का दूसरा विकेट गिरा
टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका। कप्तान विराट कोहली आउट। इस ओवर की शुरुआत से पहले मेहमानों को 54 गेंदों में 83 रन की दरकार थी। अबतक बेहद महंगे साबित हुए टिकनेर ने पहली ही गेंद पर टीम इंडिया को तीसरा झटका दिया। पैरों पर आई गेंद को विराट मिडविकेट के ऊपर से फ्लिक करना चाहते थे, शायद वह सिंगल तलाश रहे थे, लेकिन लेग कटर पर वह अपना संयम खो बैठे। सामने डाइव करते हुए कैच लेना किसी भी फिल्डर के लिए आसान नहीं होता, लेकिन अद्भुत फिल्डर मार्टिन गप्टिल ने इस चमत्कारिक कैच को सच कर दिखाया। विराट कोहली 32 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए।