फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs ireland second t20i dublin live score updates

टीम इंडिया ने टी-20 इंटरनेशनल में दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत, आयरलैंड को सिर्फ 70 रन पर किया ढेर

Sat, 30 Jun 2018 02:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 30 Jun 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
india vs ireland second t20i dublin live score updates
टीम इंडिया

केएल राहुल और सुरेश रैना के साथ-साथ गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने आयरलैंड को दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में 143 रन के विशाल अंतर से हराया। रनों के लिहाज से टीम इंडिया की टी-20 इंटरनेशनल मैंच में यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इसी के साथ 'विराट ब्रिगेड' ने शुक्रवार को दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में आयरलैंड का 2-0 से क्लीन स्वीप किया। 

विज्ञापन


टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। केएल राहुल (70) और सुरेश रैना (69) ने उम्दा पारियां खेली और अंत में हार्दिक पांड्या ने नाबाद 32 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में आयरलैंड की टीम 12.3 ओवर में सिर्फ 70 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया की तरफ से कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट लिए। केएल राहुल को शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। युजवेंद्र चहल को सीरीज में कुल 6 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत तेज गेंदबाज उमेश यादव ने बिगाड़ी। उन्होने पहले ही ओवर में पॉल स्टर्लिंग को रैना के हाथों कैच आउट करा दिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद यादव ने अपने अगले ओवर में विलियम पोर्टरफील्ड (14) को क्लीन बोल्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सिद्धार्थ कौल ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार डेब्यू किया और अपने दूसरे ओवर में पहली सफलता हासिल की। उन्होंने जेम्स शेनन (2) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। जल्द ही युजवेंद्र चहल ने एंडी बैलबर्नी (9)  को क्लीन बोल्ड करके आयरलैंड को चौथा झटका दिया। चहल की यह गेंद ड्रीम बॉल रही क्योंकि उन्होंने गेंद को ड्रिफ्ट कराया जो तेजी से स्पिन हुई और डंडे बिखेरते हुए निकल गई। 

फिर हार्दिक पांड्या ने पारी के सातवें ओवर में आयरलैंड के खतरनाक बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन को कुलदीप यादव के हाथों झिलवा दिया। इस विकेट का अधिक श्रेय कुलदीप को ही मिला क्योंकि उन्होंने दर्शनीय कैच लपका। चहल ने सिमी सिंह को खाता भी नहीं खोलने दिया और एलबीडब्ल्यू आउट करके आयरलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। चाइनामैन कुलदीप यादव ने अपने पहले ही ओवर में आयरिश कप्तान गैरी विल्सन (15) को बोल्ड करके टीम इंडिया को जीत के करीब ला खड़ा किया।

कुलदीप यादव ने जल्द ही जॉर्ज डॉकरेल (4) को उमेश यादव के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद चहल ने थॉम्प्सन को क्लीन बोल्ड कर दिया। फिर कुलदीप ने बॉयड रैंकिन (10) को स्टंपिंग कराकर आयरलैंड की पारी का अंत किया। उमेश यादव को दो जबकि सिद्धार्थ कौल और हार्दिक पांड्या को एक-एक सफलता मिली।

भारत की तरफ से कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट लिए। उमेश यादव ने दो जबकि सिद्धार्थ कौल और हार्दिक पांड्या को एक-एक सफलता मिली।

राहुल और रैना ने दिखाया दम, हार्दिक ने खेली तूफानी पारी

india vs ireland second t20i dublin live score updates
सुरेश रैना

इससे पहले केएल राहुल (70) और सुरेश रैना (69) की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने शुक्रवार को दूसरे व अंतिम टी-20 इंटरनेशनल मैच में आयरलैंड के सामने 214 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। मनीष पांडे 21* और हार्दिक पांड्या 32* रन बनाकर नाबाद रहे। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को तेज शुरुआत के बाद कप्तान विराट कोहली (9) के रूप में जोरदार झटका लगा। 23 रन के स्कोर पर चेस ने उन्हें डीप स्क्वायर पर डॉकरेल के हाथों कैच आउट कराया।

यहां से केएल राहुल (70) और सुरेश रैना ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके बड़े स्कोर की आस जगाई। दोनों ने आयरिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के चारों कोनों में शॉट घुमाए। इस दौरान केएल राहुल ने बॉयड रैंकिंन द्वारा किए पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का चौथा अर्धशतक जमाया। उन्होंने 28 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से पचासा जड़ा।

ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया लगातार दूसरे मैच में 200 रन का स्कोर पार करेगी। मगर केविन ओ ब्रायन ने बाजी पलट दी। उन्होंने पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर राहुल और तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा को आउट करके आयरलैंड की जोरदार वापसी कराई। राहुल ने 36 गेंदों में तीन चौके और 6 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। रोहित शर्मा खाता खोले बिना डगआउट लौटे।

इसके बाद रैना ने मनीष पांडे के साथ मिलकर 41 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया के 200 रन का स्कोर पार करने की उम्मीद दोबारा जगाई। इस बीच सुरेश रैना ने केविन ओ ब्रायन द्वारा किए पारी के 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका जमाकर अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का 5वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 34 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। बता दें कि रैना ने साल 2010 के बाद से दूसरी टी-20 इंटरनेशनल फिफ्टी जमाई।

केविन ओ ब्रायन ने रैना को लांगऑन पर डॉकरेल के हाथों कैच आउट कराकर अपना तीसरा शिकार किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 45 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। अंतिम दो ओवरों में हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। पांड्या ने सिर्फ 9 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए।

आयरलैंड की तरफ से केविन ओ ब्रायन ने तीन जबकि पीटर चेस को एक विकेट मिला।

 

इससे पहले आयरलैंड के कप्तान गैरी विल्सन ने शुक्रवार को  इंडिया के खिलाफ दूसरे व अंतिम टी-20 इंटरनेशनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।  टीम इंडिया ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल के लिए अपनी टीम में चार बदलाव किए हैं। शिखर धवन की जगह केएल राहुल, एमएस धोनी की जगह दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार की जगह उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह की जगह सिद्धार्थ कौल को शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को डेब्यू करने का मौका मिला है। 

तेज गेंदबाज को एमएस धोनी ने टीम इंडिया की कैप भेंट की। वहीं आयरलैंड की टीम में विलियम पोर्टरफील्ड की वापसी हुई है। उन्हें स्टुअर्ट पोयंटर की जगह शामिल किया गया है। याद हो कि टीम इंडिया ने पहले टी-20 इंटरनेशनल में आयरलैंड को 76 रन से मात दी थी।

टीमें इस प्रकार हैंः

टीम इंडिया -
विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव और युजवेंद्र चहल।

आयरलैंड: गैरी विल्सन (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, जेम्स शैनॉन, एंड्रयू बालर्बिनी, सिमरनजीत सिंह, विलियम पोर्टरफील्ड, केविन ओ ब्रायन, स्टुअर्ट थॉम्पसन, जॉर्ज डॉकरेल, बॉयड रैंकिन, पीटर चेस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed