{"_id":"62aabdd815fdf214a911a9e6","slug":"india-vs-ireland-heartbroken-rahul-tewatia-reacts-over-not-being-selected-in-the-indian-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"India vs Ireland: भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर छलका राहुल तेवतिया का दर्द, ट्विटर पर लिखा- उम्मीदें...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India vs Ireland: भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर छलका राहुल तेवतिया का दर्द, ट्विटर पर लिखा- उम्मीदें...
Thu, 16 Jun 2022 10:51 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:51 AM IST
सार
17 सदस्यीय टीम में सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन की वापसी हुई है, लेकिन गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने में अहम योगदान निभाने वाले राहुल तेवतिया को नहीं चुना गया। टीम ने नहीं चुने जाने पर तेवतिया निराश हैं।
विज्ञापन
राहुल तेवतिया
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान बुधवार (15 जून) को बीसीसीआई ने किया।हार्दिक पांड्या को इस सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। 17 सदस्यीय टीम में सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन की वापसी हुई है, लेकिन गुजरात टाइटंस को पहली बार में ही चैंपियन बनाने में अहम योगदान निभाने वाले ऑलराउंडर राहुल तेवतिया को नहीं चुना गया। टीम इंडिया ने नहीं चुने जाने पर तेवतिया निराश हैं।
तेवतिया का दर्द ट्विटर पर छलका है। उन्होंने दो शब्दों में अपने दुख को जाहिर किया है। तेवतिया ने ट्विटर पर लिखा, 'उम्मीदें दर्द देती हैं।' बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और दाएं हाथ के इस लेग स्पिनर ने गुजरात के लिए आईपीएल 2022 में फिनिशर की भूमिका निभाई। उन्होंने 16 मैचों में 147.62 की स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।
त्रिपाठी को पहली बार मिला मौका
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले राहुल त्रिपाठी को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है। सैमसन और राहुल त्रिपाठी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में नहीं चुने जाने पर लोगों ने बीसीसीआई की आलोचना की थी। सैमसन ने आईपीएल 2022 में 17 मैचों में 146.79 के स्ट्राइक रेट से 458 रन बनाए थे। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, राहुल त्रिपाठी ने 14 मैचों में 158.23 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए थे। इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आर बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।