फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs ireland 1st t20i at dublin match preview

जीत से आगाज करना चाहेगी 'विराट सेना' आयरलैंड के खिलाफ पहला टी-20 आज 

Wed, 27 Jun 2018 07:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
india vs ireland 1st t20i at dublin match preview
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

विराट सेना ब्रिटेन के लंबे दौरे की शुरुआत बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में जीत के साथ करने उतरेगी। इस मैच से टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे की तैयारी भी करेगी जो इस सीरीज के बाद शुरू होगा। शानदार फॉर्म में चल ही इंग्लैंड टीम ने वनडे में सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का 5-0 से क्लीन स्वीप किया है। उसके ज्यादातर खिलाड़ी लय में हैं। इंग्लैंड की कड़ी चुनौती को देखते हुए भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ मैच की तैयारियों और अभ्यास के लिए लंदन में ही रूकी रही।

विज्ञापन

 
टीम ने समूहों में किया अभ्यास  
टीम ने शनिवार को यहां पहुंचने के बाद मर्चेंट्स ट्रेलर स्कूल क्रिकेट ग्राउंड में पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया। टीम सूत्रों के मुताबिक अभ्यास सत्र के लिए खिलाड़ियों को तीन समूहों में बांटा गया। उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार के साथ हरफनमौला हार्दिक पांड्या ने तेज गेंदबाजों का नेतृत्व किया, जबकि कुछ अन्य ने क्षेत्ररक्षण अभ्यास किया। बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले अभ्यास किया। कप्तान विराट कोहली और फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल ने अगल- बगल के नेट पर स्पिन और तेज गेंदबाजों खिलाफ एक साथ हाथ खोले। राहुल टी-20 टीम के नियमित सदस्य हैं। वनडे टीम में अजिंक्य रहाणे के न होने से 12 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के दावेदार होंगे। 
विज्ञापन


दक्षिण दौरे के बाद से सबसे मजबूत टीम 
दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद पहली बार भारत की सबसे मजबूत टीम मैदान पर दिखेगी। मार्च में श्रीलंका के खिलाफ हुई टी 20 सीरीज में कोहली , भुवी , जसप्रीत बुमराह और महेंद्र सिंह धोनी को विश्राम दिया गया था। अंतिम एकादश में राहुल का चयन पक्का माना जा रहा जिससे मध्यक्रम में सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक और मनीष पांडे के बीच जद्दोजहद होगी। रैना का इस्तेमाल टीम छठे गेंदबाज के तौर पर भी कर सकती है। दक्षिण अफ्रीका में टीम ने तीसरे नंबर पर पिंच हिटर के रूप में उनका इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम शानदार फॉर्म में चल रहे कार्तिक को भी बाहर नहीं रखना चाहेगी। ऐसे में आठ टी-20 मैचों में 85 की औसत से 255 रन बनाने के बावजूद भी पांडे बाहर बैठ सकते हैं। गेंदबाजी विभाग में कोहली कलाई के दोनों स्पिनरों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को यहां की स्थिति से सामंजस्य बिठाने का मौका दे सकते हैं। तेज गेंदबाजी में टीम के लिए थोड़ी चिंता का सबब है। बुमराह और भुवनेश्वर पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी क्योंकि यादव ने लंबे समय बाद टी- 20 टीम में वापसी की है। सद्धार्थ कौल ने इस प्रारूप में पदार्पण नहीं किया है। भारत ने आयरलैंड के खिलाफ ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और एक टी-20 मैच खेला गया है।

नौ साल बाद आयलैंड से टी-20 

india vs ireland 1st t20i at dublin match preview
टीम इंडिया - फोटो : File

सिमरनजीत पर रहेंगी निगाह 
इस मैच में सभी की निगाहें पंजाब में जन्मे आयरलैंड के 31 वर्षीय ऑफ स्पिनर सिमरनजीत सिंह पर होंगी। वह भारतीय टीम के खिलाफ पहली बार मैदान पर उतरेंगे। आयरलैंड के लिए  गैरी विल्सन, पोर्टरफील्ड और केविन को ही भारतीय टीम के खिलाफ टी -20 खेलने का अनुभव हैं।

नौ साल बाद आयलैंड से टी-20 
टीम इंडिया नौ साल बाद टी-20 मुकाबले में आयरलैंड से खेलेगी। इन दोनों के बीच एकमात्र टी-20 मैच 2009 विश्व कप में इंग्लैंड में खेला गया था। टीम इंडिया ने यह मैच आठ विकेट से जीता था। इसमें रोहित शर्मा ने नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली थी। धोनी और रैना भी उस टीम का हिस्सा थे। कुल मिलाकर दोनों ने चार मैच खेले हैं जिसमें तीन वन-डे हैं। 

टीमें इस प्रकार हैंः

टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल। 

आयरलैंड: गैरी विल्सन (कप्तान), एंड्रयू बालर्बिनी, पीटर चासे, जॉर्ज डॉकरेल, जोश लिटल, एंडी मैकब्राइन, केविन ओ ब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, स्टुअर्ट पोंटर, बॉयड रैंकिन, जेम्स शैनॉन, सिमरनजीत सिंह, पॉल स्टर्लिंग, स्टुअर्ट थॉम्पसन। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed