फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england women 1st t20i match preview, eyes on world cup preparation 

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज आज से शुरू, भारत की निगाहें विश्व कप पर

Mon, 04 Mar 2019 09:04 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 04 Mar 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
india vs england women 1st t20i match preview, eyes on world cup preparation 
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : bcci

भारतीय महिला टीम सोमवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 क्रिकेट सीरीज से अगले साल होने वाले इस प्रारूप के विश्व कप के लिए खिलाड़ियों के कोर ग्रुप को तैयार करना चाहेगी। 

विज्ञापन


भारतीय टीम ने हाल में 50 ओवर के प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन खेल के इस प्रारूप में उसे काफी सोच विचार करना है क्योंकि न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड में टी-20 में सूपड़ा साफ होने से पहले टीम ने वन-डे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। 
विज्ञापन


भारत ने मुंबई में खेले गए तीन मैचों की वन-डे सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से हराया है। टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की चोट से उबर नहीं पाई हैं और उनकी गैरमौजूदगी में लय में चल रही सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना टीम की अगुवाई करेंगी जहां उनके पास नेतृत्व क्षमता को साबित करने का मौका होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में खेलेगी टीम

india vs england women 1st t20i match preview, eyes on world cup preparation 
harmanpreet kaur

हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में सीनियर खिलाड़ी और वन-डे टीम की कप्तान मिताली राज को तीन मैचों की इस सीरीज में अहम भूमिका निभानी होगी। न्यूजीलैंड दौरे पर पहली दो टी-20 में मिताली को टीम में जगह नहीं दी गई थी और तीसरे टी-20 में 24 रन की उनकी नाबाद पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। 

टीम में वापसी कर रही वेदा कृष्णामूति के प्रदर्शन पर भी निगाहें लगी होंगी जिन्हें 2018 टी-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद बाहर कर दिया गया था। प्रिया पूनिया और डी हेमलता की जगह टीम में शामिल हुई हरलीन देओल और भारती फुलमाली भी खुद को साबित करना चाहेंगी। 

मानसी जोशी की जगह बायें हाथ की गेंदबाज कोमल जनजाद अंतरराष्ट्रीय पदार्पण कर सकती है। तेज गेंदबाजी की अगुवाई शिखा पांडे करेंगी। टीम में पांच विशेषज्ञ स्पिनरों को जगह मिली है।

टीमें इस प्रकार हैं: 

india vs england women 1st t20i match preview, eyes on world cup preparation 
indian women cricket team

भारतीय महिला टीम: 
स्मृति मंधाना (कप्तान), मिताली राज, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया, भारती फुलमाली, अनुजा पाटिल, शिखा पांडे, कोमल जांजड़, अरूंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, वेदा कृष्णमूर्ति, हरलीन देओल।

इंग्लैंड महिला टीम: 
हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, कैथरीन ब्रंट, केट क्रास, सोफिया डंकले, फ्रेया डेविस, जार्जिया एल्विस, एमी जोन्स, लौरा मार्श, नताली स्किवर, आन्या श्रबसोल, लिंसे स्मिथ, लारेन विनफील्ड, डैनी वाट और एलेक्स हार्टले।

समय: मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed