फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england third t20i bristol match preview

टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका, इंग्लैंड को निर्णायक टी-20 में करना होगा पस्त

Sun, 08 Jul 2018 05:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Jul 2018 05:05 AM IST
विज्ञापन
india vs england third t20i bristol match preview
team india

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच रविवार को तीसरे व अंतिम-20 टी में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम की निगाह लगातार छठी सीरीज जीतने पर होगी। वहीं पिछले मैच में अप्रभावी रहने वाले भारत के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल इंग्लैंड के अच्छी तरह से तैयार बल्लेबाजों के खिलाफ वापसी करना चाहेंगे। 

विज्ञापन


भारतीय स्पिन जोड़ी को एक साल बाद पहली बार असली चुनौती का सामना करना होगा क्योंकि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मैनचेस्टर में मिली हार के बाद तुंरत वापसी करते हुए उनकी गेंदों का अच्छी तरह सामना किया। श्रीलंका से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड से दक्षिण अफ्रीका तक कोई भी प्रतिद्वंद्वी टीम इतने कम समय में चहल-कुलदीप की गेंदों का इतनी आसानी से तोड़ नहीं निकाल सकी है।
विज्ञापन


इंग्लैंड को परेशान करने का ढूंढना होगा तरीका : कुलदीप ने सीरीज के शुरुआती मैच में जहां पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया तो वह कार्डिफ में एक भी विकेट नहीं मिला। चहल ने भी काफी रन लुटाए जिससे इन दोनों को प्रतिद्वंद्वी टीम को परेशान करने का तरीका ढूंढना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को दूसरे मैच के अंतिम ओवरों में चोटिल जसप्रीत बुमराह की कमी खली क्योंकि इंग्लैंड ने इसमें तीन छक्के जड़ दिए। उनकी जगह उतारे गए उमेश यादव (दो मैचों में चार विकेट) ने पावरप्ले में विकेट तो लिए लेकिन काफी रन भी दिए। 

पिछले साल जुलाई में मिली थी भारत को हार : पिछली बार भारत को द्विपक्षीय टी-20 अंतरराट्रीय मुकाबले में हार जुलाई 2017 में मिली थी, जिसमें एकमात्र मैच खेला गया था। भारत ने एक मैच से ज्यादा की टी-20 सीरीज अगस्त 2016 में फ्लोरिडा में इंग्लैंड के खिलाफ ही गंवाई थी। 

वेस्टइंडीज से मिली दो हार के बीच भारत ने जनवरी 2017 में घरेलू मैदान में इंग्लैंड को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था। भारत ने 0-1 से पिछड़ने के बाद यह सीरीज अपने नाम की थी। इसमें चहल ने बंगलूरू में निर्णायक मैच में 25 रन देकर छह विकेट लेकर कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। कलाई की स्पिन इस मौजूदा सीरीज में भी निर्णायक साबित होगी। 

टीमें : 

टीम इंडिया :  विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे ,  महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार,  दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल व उमेश यादव।


इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जानी बेयरस्टो, जैक बॉल, जोस बटलर, सैम कुरेन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद , जो रूट, जेसन रॉय, डेविड विली, डेविड मलान, बेन स्टोक्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed